Breaking
29 Nov 2026, Sun

सूर्या-शुभमन की फॉर्म पर सवाल, फिर भी उपकप्तान ही क्यों बाहर? मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम को लेकर बात की, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव बहुत खराब फॉर्म के बावजूद बरकरार हैं, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल का पत्ता साफ हो गया है। मोहम्मद कैफ का कहना है कि मैच विजेता खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की तुलना शुभमन गिल से नहीं होनी चाहिए। कैफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और सिलेक्टर्स के फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने उपकप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से बाहर रखा।

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार के पिछले प्रभुत्व ने उन्हें विस्तारित समर्थन दिलाया, कुछ ऐसा जो गिल अभी भी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कैफ ने कहा, “गिल और सूर्या के केस में फर्क है। सूर्या T20s में एक प्रूवन मैच-विनर रहे हैं। वह ICC रैंकिंग में टॉप पर रहे हैं और उन्होंने मैच भी जिताए हैं। हम यहां दोनों की तुलना नहीं कर सकते। गिल को इंडियन टीम में इस फॉर्मेट में खुद को साबित करना था।”

ये भी पढ़ें :  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम ने कई गलतियां की और वह अपने प्लान को भी अच्छे से अमल में भी नहीं ला पाए: श्रेयस अय्यर

उन्होंने आगे विराट कोहली का उदाहरण दिया और कहा, "कोहली का उदाहरण लें, उन्होंने COVID के दौरान उन दो सालों में बहुत रन नहीं बनाए, लेकिन क्योंकि उनका पिछला रिकॉर्ड बहुत अच्छा था और वे लगभग 10 साल तक मैच विनर रहे, तो आपने उनकी रेप्युटेशन पर उनका साथ दिया और वे उस फेज से बाहर निकलकर फिर से रन बनाने लगे। सूर्या भी इसी कैटेगरी में हैं। गिल इस फॉर्मेट में सूर्या के आस-पास भी नहीं हैं। यह कहना कि अगर वे फॉर्म में नहीं हैं तो दोनों को हटा देना चाहिए, यह सही नहीं है। सूर्या ने यह कमाया है।"

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश को भारत में ही होगा टी20 वर्ल्ड कप, ICC ने सुरक्षा नाकामी के आरोपों को नकारा

सूर्या को लेकर एक सवाल है…
हालांकि, मोहम्मद कैफ ने कहा है कि सवाल यह है कि वह इस दौर से कैसे निकल सकते हैं? पूरे साल में उनसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अर्धशतक तक नहीं निकला। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैफ ने माना है कि कप्तानी सूर्यकुमार पर ज्यादा प्रेशर डालकर उनके परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाल रही है। कैफ ने कहा, "उसे ड्रॉप नहीं किया जा सकता। सूर्या के मामले में, उसे सपोर्ट करना होगा। आपको इस बात पर फोकस करना होगा कि वह कहां गलतियां कर रहे हैं और वह स्कोर क्यों नहीं कर पा रहा हैं? क्या कैप्टेंसी वजह है? क्या उस पर प्रेशर पड़ रहा है? यही सवाल है।"

ये भी पढ़ें :  पीबीकेएस और केकेआर दोनों टीमों की नजरें आज जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *