बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार

सागर
 बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सतत प्रयासों से अस्पताल परिसर में एक साथ 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में 10 अलग-अलग विधाओं के ऑपरेशन संभव हो सकेंगे।

16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण

विधायक जैन ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 60,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में आधुनिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि से अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के पब-बार और होटलों को पुलिस का अल्टीमेटम, डीजे नाइट-लाइव शो पर रोक; पहले करना होगा यह काम

सागर के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी

उन्होंने कहा कि यह परियोजना सागर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। विधायक जैन ने बताया कि वर्तमान में ऑपरेशन थिएटर की कमी के कारण कई मरीजों को अपने ऑपरेशन के लिए कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें :  PPP मॉडल वाले 9 मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिले निवेशक, 1521 करोड़ की लागत से बने 3 कॉलेजों में अटके 300 डॉक्टर

10 नए मॉड्यूलर ओटी के निर्माण से न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि चिकित्सकों को भी बेहतर और सुगम कार्य वातावरण उपलब्ध होगा।

विभिन्न प्रकार के रोगियों के ऑपरेशन एक साथ

इससे विभिन्न प्रकार के रोगियों के ऑपरेशन एक साथ और अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। मंगलवार को विधायक जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीएस ठाकुर के साथ निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर भवन का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के 3 नए कोर्स, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए ठेकेदार को कार्य शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, चिकित्सक एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment