छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना, अगले 5 दिनों में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की बात कही है. खासकर अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर जैसे इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जिससे ठंड कुछ हद तक कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

अंबिकापुर में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान दर्ज

पिछले 24 घंटा में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 सेल्सियस जगदलपुर में रहा. प्रदेश में इस दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है और न ही किसी बड़े मौसमी सिस्टम की उपस्थिति है. विभाग ने 30 दिसंबर के लिए भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें :  प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर शहर में भी ठंड का असर दिखेगा, जहां सुबह के समय कुहासा छाया रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment