ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सबालेंका का दमदार प्रदर्शन, कीज को किया पराजित

ब्रिसबेन
आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित ब्रिसबेन इंटरनेशनल में शुक्रवार को मैडिसन कीज को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। शीर्ष रैंकिंग पर काबिज सबालेंका ने डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में कीज पर 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। इस दौरान सबालेंका ने लगातार पांच गेम में सर्विस तोड़ी।

ब्रिसबेन इंटरनेशनल 18 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास टूर्नामेंट है। अब ब्रिसबेन इंटरनेशनल की गत चैंपियन सबालेंका का सामना 11वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा से होगा जिन्होंने एलीना रायबाकिना को 6-2, 2-6, 6-4 से हराया।

ये भी पढ़ें :  टिटास साधु ने कहा, परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment