भांबरी और गोरानसन की शानदार शुरुआत

मेलबर्न
भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी युकी भांबरी और स्वीडन के उनके जोड़ीदार आंद्रे गोरानसन ने बुधवार को यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

भांबरी और गोरानसन की दसवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कोर्ट नंबर 13 पर 57 मिनट तक चले मुकाबले में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और क्रूज़ हेविट को 6-3 6-4 से हराया।

ये भी पढ़ें :  सीरीज बचाने ओवल में उतरेगा भारत, गिल-गंभीर की जोड़ी के लिए असली अग्निपरीक्षा

भारत और स्वीडन की जोड़ी ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। अगर प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें तो भांबरी और गोरानसन ने अपनी पहली सर्विस पर 97 प्रतिशत अंक जीते। दूसरी सर्विस पर अंक हासिल करने में भी उनका प्रदर्शन उतना ही प्रभावशाली रहा, जिसमें उन्होंने 91 प्रतिशत अंक जीते।
⁠
भांबरी और गोरानसन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस को दो बार तोड़ा और पूरे मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया, जिससे वे पूरे समय नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें :  मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की तैयारी

निकी पूनाचा और थाईलैंड के उनके जोड़ीदार प्रुच्य इसारो मंगलवार को पेड्रो मार्टिनेज और जौमे मुनार से सीधे सेटों में हारकर पुरुष युगल प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment