इंदौर में महिला पुलिसकर्मी ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें में हड़कंप

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी ने बहुमंजिला बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतिका पीटीसी में पदस्थ थी। आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं सका है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी मिलेगा, जाने कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड

 बताया जा रहा है कि ये सनसनीखेज घटना शहर के आजाद नगर थाना इलाके की है। यहां पीटीसी में पदस्थ 32 वर्षीय महिला सूबेदार नेहा शर्मा ने बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इमारत के सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगेत ही पुलिस नहकमें के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरु की।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा था, लेकिन दूल्हा ने की डिमांड, दुल्हन पहुंची थाने

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

महिला पुलिसकर्मी के इस खौफनाक कदम उठाने का कारण अज्ञात है। आशंका जताई जा रही है कि वह तनाव में थी। बताया ये भी गया कि बीते लंबे समय से वो मैटरनिटी लीव पर थी। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे कब्जे में लिया, फिर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। वहीं, मामले की जांच भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरेगा,अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment