कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई

भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर कुछ महंगे तोहफे देती दिख रही हैं। हालांकि, इन गिफ्ट्स को देखकर नैनी परेशान भी दिख रही हैं और मायूस भी। भारती सिंह के इस जेश्चर को देखकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर दिख रहे इस वीडियो में भारती सिंह अपने दोनों बच्चों की नैनी के बर्थडे पर उन्हें कुछ कपड़े और जूलरी देती दिख रही हैं। इतने महंगे गिफ्ट्स को देखकर नैनी रिएक्ट भी करती दिख रही हैं।

भारती ने कहा- रूपा दी की फैमिली हम ही हैं
वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही हैं, 'हैपी बर्थडे रूपा दी। खुश हो गई यार, बच्चों के पास नहीं जा सकती, सेलिब्रेशन नहीं कर सकती तो अब तो रूपा दी की फैमिली हम ही हैं। तो हमें ध्यान रखना चाहिए।' भारती उनसे पूछती हैं कि क्या गिफ्ट्स उन्हें पसंद आया? इसपर वो कहती हैं- हां, बहुत पसंद आया लेकिन सिर्फ कपड़े ठीक थे, जूलरी की क्या जरूरत थी।

ये भी पढ़ें :  हथेली में डेटा सेंटर! दुनिया का सबसे छोटा AI सुपरकंप्यूटर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

लोगों ने की भारती की तारीफ
लोगों ने भारती के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा है, 'भारती जैसा कोई नहीं।' एक और ने कहा, 'बहुत प्यारी भारती जी, इसलिए भगवान आपको इतनी सारी खुशियां देते हैं। वहीं एक ने छानबीन करते हुए कहा है, 'क्या कोई मुझे बताएगा कि ये गोल्ड या कुछ और है?' लोगों ने भारती की तारीफ की है जो अपने नैनी की इज्जत भी करती हैं और उन्हें प्यार भी करती हैं।

मां ने घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया
बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि उनका बचपन पिता के बिना अकेली मां के सहारे कटा है और उन्होंने काफी तंगी देखी है। पिता के निधन के बाद मां और तीन बच्चों से रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिए थे। भारती ने कहा था कि मां चाहतीं तो दूसरी शादी या रिलेशनशिप में रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया।

ये भी पढ़ें :  हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन Vivo V50 पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

बचपन में घरों से मिलता था बचा हुआ खाना
भारती ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि वो भी मां के साथ त्योहारों पर उन घरों में चली जाती थीं और उनके गेट पर बैठी रहती थी। उन्होंने बताया कि जब मां काम कर जाने लगती थीं तो उन्हें वो लोग बचा-खुचा खाना देते थे और उतने से भी सभी बच्चे खुश हो जाते थे। उन्होंने कहा था, 'उनके दिए परसों के कोफ्ते हमारे लिए फ्रेश होते थे।' भारती सिंह ने ये भी कहा था कि वो अपने घर ताम करने वालों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें अपने साथ ही खाने की टेबल पर बैठाती हैं।

ये भी पढ़ें :  रियलमी ने लॉन्‍च किया realme Buds Air7

'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है'
भारती ने कहा था कि वो अपने यहां कम करने वालों से परिवार जैसा व्यवहार रखती हैं। उन्होंने कहा था, 'जितनी मेरी हाउस हेल्प हैं न…मैं जहां रहती हूं वो वहां रहती हैं। मैं जहां फ्लाई करती हूं वो वैसे ही फ्लाई करती हैं। हम जहां खाते हैं, वो भी हमारे साथ वहीं खाती है…ऐसा नहीं कि उस टेबल पर बैठो बेटा, इधर मैं और सर बैठे हैं…नहीं इधर ही।' भारती ने कहा कि की बार वो भी उनकी प्लेट से खा लेती हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment