Breaking
25 Nov 2026, Wed

तलाक की अफवाहों पर भड़कीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

 मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हमेशा अपने जोक्स और मजेदार अंदाज से सबको हंसाती हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के बीच अनबन चल रही है और दोनों का तलाक होने वाला है.

जैसे ही यह अफवाहें तेजी से फैलने लगीं, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए खुद सामने आकर सच बताया.

“हम दोनों के बीच में दरारें आने लगी हैं”
अपने व्लॉग की शुरुआत में भारती ने मजाकिया अंदाज में वही बातें कही जो अफवाहों में चल रही थीं. उन्होंने कहा, “दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि हमारे बीच दरारें आने लगी हैं, इरिटेशन होने लगी है और बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाते.”

ये भी पढ़ें :  कैबिनेट ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को दी मंजूरी, 34,300 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी बातें की जा रही हैं कि हमारे रिश्ते में दरार पड़ गई है और हम अलग हो रहे हैं.

“हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते”
इसके बाद भारती ने साफ किया कि यह सारी खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा, “ऐसी बहुत सारी घटिया न्यूज आ रही हैं जो बिल्कुल गलत हैं. हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी नहीं.”

उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनके और हर्ष के रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

ये भी पढ़ें :  संभल और चंदौसी में चल रही खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं, हर दिन नई-नई चीजें मिल रही, लंबी सुरंग मिली

अफवाह फैलाने वालों पर तंज
भारती सिंह ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “ये जो न्यूज होती है, वो सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच पड़ी दरार, उनके रिश्ते में आई खटास! हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और खटास? व्लॉग में कई बोली गई चीजें होती हैं जो पोर्टल उठा लेते हैं.”

“कहीं आप कपिल शर्मा से आगे न निकल जाओ”
आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप लोग बहुत फनी हो, मुझे लगता है कि कहीं इन सबसे आप लोग भारती सिंह और कपिल शर्मा से आगे न निकल जाओ.”

ये भी पढ़ें :  पलक तिवारी ने स्ट्रैप-लैस गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश!

उनका मतलब था कि जितनी मनगढ़ंत और मजेदार कहानियां ये लोग बनाते हैं, उतने तो हम कॉमेडियन भी नहीं सोच पाते.

भारती और हर्ष की प्यारी फैमिली
भारती और हर्ष की मुलाकात टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के दौरान हुई थी. हर्ष वहां भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे. धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने और फिर दोनों को प्यार हो गया. साल 2017 में दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी. आज उनके दो प्यारे बेटे हैं, बड़ा बेटा लक्ष्य (गोला) जिसका जन्म 2022 में हुआ था और छोटा बेटा यशवीर जिसका जन्म साल 2025 में हुआ है. दोनों आज एक बहुत ही खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *