Breaking
25 Nov 2026, Wed

CG में बिना सूचना जुए के फड़ पर रेड करना पड़ा भारी, SP ने प्रशिक्षु SI को किया निलंबित

सक्ती.

उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ पर छापा मारना प्रशिक्षु उप निरीक्षक के लिए भारी पड़ गया. फड़ में शामिल एक शख्स की भागते समय तालाब में कूदने से हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए एसपी ने प्रशिक्षु एसआई को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है.

बता दें कि जुआ खेले जाने की सूचना पर रविवार देर रात हसौद पुलिस ने गांव में दबिश दी थी. पुलिस को देख जुआ खेल रहे गांव के ही महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था. आज सुबह तालाब उसका शव तैरता मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. युवक की मौत से आक्रोशित परिजन पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रशासन से एक करोड़ रुपए की मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया है. मामले में बिना सूचना के छापा मारने पर सक्ती एसपी ने कार्रवाई करते हुए हसौद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को निलंबित कर जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें :  चक्रवाती तूफान का असर, किरंदुल-विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस दो दिन रद्द

पुलिस से बचने तालाब में छलांग लगा दी
गांव में जुआ खेल रहे ग्रामीण ने पुलिस से बचने तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई. ग्रामीण का शव तालाब से बरामद कर लिया है, जानकारी के अनुसार, जुआ खेले जाने की सूचना पर रविवार देर रात हसौद पुलिस ने गांव में दबिश दी थी. पुलिस को देख जुआ खेल रहे गांव के ही महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था. तालाब में डूबे जाने की आशंका पर रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन कर रही थी, इस बीच आज सुबह उसका शव तालाब में तैरता मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट की है, जिसके बचने के लिए मृतक महेश राम केवट तालाब में कूद गया. परिजन अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना को लेकर सक्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर गुम इंसान दर्ज किया गया था. परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *