Breaking
25 Nov 2026, Wed

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने की काफी उम्मीदें हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर नई बेसिक सैलरी तय होगी. कुछ अनुमानों में 2.10, 2.28 और 2.57 जैसे फिटमेंट फैक्टर की चर्चा है. लेकिन सिर्फ फिटमेंट फैक्टर का बड़ा आंकड़ा देखकर खुश होना सही नहीं होगा. सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बावजूद कर्मचारियों की वास्तविक वेतन बढ़ोतरी करीब 14% रही थी. ऐसे में इंक्रेमेंट का असली कैलकुलेशन समझना बहुत जरूरी है। फिटमेंट फैक्टर एक मल्टिपल होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा(Multiply) करके नई बेसिक पे निकाली जाती है. हालांकि, यह सीधे आपकी कुल सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी नहीं बताता है. कुल सैलरी में बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य लागू भत्ते भी शामिल होते हैं. इसलिए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ने वाली बेसिक सैलरी और हाथ में आने वाली कुल रकम में अंतर हो सकता है। 

ये भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 63% महंगाई भत्ता मिल रहा है. जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तो मौजूदा महंगाई भत्ते को बेसिक पे में समायोजित किया जाता है और नए वेतन ढांचे में DA सामान्य तौर पर 0 से शुरू होता है. इस वजह से नई बेसिक सैलरी में पुराने DA का हिस्सा भी शामिल रहता है. यानी फिटमेंट फैक्टर के जरिए दिखने वाली बढ़ोतरी में महंगाई भत्ते का एडजस्टमेंट भी एक अहम रोल निभाता है। अगर 8वें वेतन आयोग में 24% HRA मानकर कैलकुलेशन की जाए, तो लेवल-3 के कर्मचारी की मौजूदा शुरुआती बेसिक सैलरी 21,700 रुपये है. 2.10 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर नई बेसिक 45,570 रुपये होगी और HRA जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी करीब 56,507 रुपये हो सकती है. वहीं, 2.28 के फैक्टर पर बेसिक 49,476 रुपये और अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 61,350 रुपये होगी. ये आंकड़े भत्तों की अनुमानित दरों पर आधारित हैं। 

ये भी पढ़ें :  रीवा के अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की केस स्टडी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी

अगर लेवल-3 के कर्मचारी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो नई बेसिक सैलरी 55,769 रुपये तक पहुंच सकती है. इस पर 24% HRA यानी करीब 13,386 रुपये जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी लगभग 69,155 रुपये होगी. मौजूदा 63% DA और 30% HRA के आधार पर शुरुआती ग्रॉस सैलरी करीब 41,881 रुपये बैठती है. ऐसे में नई अनुमानित ग्रॉस सैलरी और मौजूदा रकम के बीच अंतर 27,000 रुपये से ज्यादा दिखाई देता है। लेवल-4 के कर्मचारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी 25,500 रुपये है. 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक 53,550 रुपये और 24% HRA जोड़कर ग्रॉस सैलरी करीब 66,402 रुपये हो सकती है. 2.28 फैक्टर पर बेसिक 58,140 रुपये और ग्रॉस करीब 72,094 रुपये होगी. वहीं, 2.57 फैक्टर लागू होने पर नई बेसिक 65,535 रुपये और अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 81,263 रुपये तक पहुंच सकती है। 

लेवल-5 और लेवल-6 के कर्मचारियों के लिए भी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से वेतन में अंतर होगा. लेवल-5 की शुरुआती बेसिक 29,200 रुपये है, जो 2.57 फैक्टर पर 75,044 रुपये हो सकती है. वहीं, लेवल-6 की शुरुआती बेसिक 35,400 रुपये है, जो इसी फैक्टर पर 90,978 रुपये तक पहुंच सकती है. इन पर 24% HRA जोड़ने के बाद अनुमानित ग्रॉस सैलरी करीब 93,055 रुपये और 1,12,813 रुपये होगी। हालांकि, ये सभी कैलकुलेशन संभावित फिटमेंट फैक्टर और अनुमानित HRA के आधार पर की गई हैं. 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही कर्मचारियों की नई सैलरी का असल आंकड़ा सामने आएगा. सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के बावजूद वास्तविक बढ़ोतरी करीब 14% रही थी, इसलिए इस बार भी सिर्फ फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े को देखकर वेतन वृद्धि का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा. नई बेसिक पे, भत्तों और उनके समायोजन को साथ रखकर ही असली फायदा समझा जा सकेगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *