Breaking
25 Nov 2026, Wed

मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की करें प्रभावी मॉनिटरिंग : राज्‍यपाल पटेल

मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की करें प्रभावी मॉनिटरिंग : राज्‍यपाल पटेल

राज्‍यपाल ने लोकभवन में की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा

भोपाल 

  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, जनजातीय समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण पर आधारित महत्‍वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्‍य जनजातीय परिवारों को आजीविका के साधन उपलब्‍ध कराकर उनके जीवन स्‍तर को बेहतर बनाना है। उन्‍होंने कहा कि दुधारू पशु योजना की सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मैदानी अमले को सक्रिय रखें, उनसे पशुपालकों के फीडबैक लें। योजना के लक्ष्‍यों की पूर्ति में और अधिक सक्रियता लाए।

राज्‍यपाल पटेल बुधवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में पशुपालन और डेयरी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जनजातीय प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष दीपक खांडेकर और पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव डॉ. सुदामा खाड़े भी मौजूद थे।  

ये भी पढ़ें :  विकास की चमक हर कोने तक, अवसरों से रोशन हर जीवन

शिकायतों पर करें तत्‍काल कार्यवाही

राज्‍यपाल पटेल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को समय-समय पर आवश्‍यक प्रशिक्षण दें। उन्‍हें पशुधन के पालन-पोषण, स्‍वास्‍थ्‍य, दूध बिक्री आदि सभी जरूरी जानकारियां प्रदान की जाए। पशुपालकों से सतत संवाद रखें। उन्‍हें पशुपालन के महत्‍व को समझाए। उनकी कठिनाईयां भी समझे और तत्‍काल समाधान करें। राज्‍यपाल पटेल ने कहा कि योजना की प्रगति और परिणाम को बाधित करने वाली मैदानी शिकायतों या गतिविधियों पर तत्‍काल कार्यवाही करें।  

ये भी पढ़ें :  वाइजैग T20: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, ईशान चमके, सूर्या ने भी दिखाई शक्ति; श्रेयस IN, हार्दिक OUT

जनजातीय पशुपालकों को प्रेरक अनुभवों के लिए भ्रमण कराएं

राज्‍यपाल पटेल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत चिन्हित जनजातीय पशुपालकों को अन्‍य जिलों और राज्‍यों का भ्रमण कराए। उन्‍नत पशुपालकों के सफल अनुभव बताए। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में मिल्‍करूट के व्‍यवस्‍थीकरण और दुग्‍ध संघों की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करें। जनजातीय क्षेत्रों में दुग्‍ध संकलन, बिक्री आदि के लिए सहकारिता को समुचित बढ़ावा देने के सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। राज्‍यपाल पटेल ने कहा कि योजना के क्रियान्‍वयन में अब तक प्राप्‍त पुराने अनुभवों से भी सीख लेकर आवश्यक संवर्धन और परिवर्धन भी करते चले।

राज्‍यपाल पटेल को पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव डॉ. सुदामा खाड़े ने मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की 2024-25 और 2025-26 की प्रगति, योजना अंतर्गत बीमा कंपनी को भेजे गए प्रकरण, प्रदाय पशुओं की स्‍वास्‍थ्‍य मॉनिटरिंग, पी.एम. जन-मन योजना, वनाधिकार पट्टा धारकों को विभागीय योजनाओं के लाभ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान में चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। डॉ. खाड़े ने विभाग द्वारा योजना की सफलता, नवाचार और सकारात्‍मक परिवर्तनों से भी अवगत कराया।

ये भी पढ़ें :  आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

बैठक में राज्‍यपाल के उप सचिव सुनील दुबे, जनजातीय प्रकोष्‍ठ की सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह, पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *