Breaking
25 Nov 2026, Wed

बस्तर के छात्रावास में दाल के नाम पर मिल रहा पानी, अधीक्षिका बदलवाने कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं

जगदलपुर.

स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षक और प्रशासन की होती है, लेकिन जब छात्राओं को हॉस्टल में भरपेट भोजन तक न मिले तो उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।

बस्तर जिले के खंड शिक्षा परियोजना भानपुरी के अंतर्गत बेसौली स्थित छात्रावास की छात्राएं अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें भरपेट भोजन नहीं दिया जा रहा। दाल के नाम पर सिर्फ पानी परोसा जाता है। इतना ही नहीं, आवश्यक सामग्रियों में कटौती और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर भी छात्राओं ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्राओं ने अधीक्षिका सुलोचना दीवान को हटाकर नई अधीक्षिका नियुक्त करने की मांग की है।
दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूल की ड्रेस पहने पहुंची ये बच्चियां किसी शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं बल्कि अपने हक की आवाज उठाने आई थीं। इनके हाथों में शिकायत का आवेदन था और उस आवेदन में दर्ज थीं छात्रावास की ऐसी परेशानियां, जो सीधे बच्चियों की सेहत सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें :  बालिकाओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं आयोग का सख्त संदेश

सिर्फ एक से डेढ़ घंटे के लिए आती हैं अधीक्षिका
छात्राओं ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सितंबर 2026 से पदस्थ अधीक्षिका सुलोचना दीवान के आने के बाद से छात्रावास की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि उन्हें भरपेट भोजन नहीं मिलता, दाल के नाम पर केवल पानी परोसा जाता है और जरूरी सामग्री में भी कटौती की जा रही है। छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि अधीक्षिका भानपुरी से आना-जाना करती हैं और छात्रावास में नहीं रुकतीं। उनके मुताबिक अधीक्षिका केवल एक से डेढ़ घंटे के लिए आती हैं और शिकायत करने पर चिड़चिड़ा व्यवहार करती हैं। बच्चियों के बीमार होने पर भी समुचित व्यवस्था करने के बजाय पालकों को बुलाने की बात कही जाती है।

ये भी पढ़ें :  CG में सर्वसुविधायुक्त आश्रम-छात्रावासों का लाभ, उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राएं

दीपावली के बाद अब तक छुट्टी से नहीं लौटी है अधीक्षिका
छात्राओं ने यह भी बताया कि दीपावली के बाद से अब तक अधीक्षिका छुट्टी से वापस नहीं लौटी हैं। हालांकि बच्चियों ने कैमरे पर अपनी बात रखने से इनकार कर दिया, लेकिन स्कूल ड्रेस में सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने लिखित शिकायत के जरिए अपनी परेशानी प्रशासन तक पहुंचाई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *