Breaking
26 Nov 2026, Thu

वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी

ऋतिक रोशन की लास्ट फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसकी उम्मीद फैंस को थी. फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया. वॉर 2 में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, और अनिल कपूर जैसे सितारे थे. वहीं, ये YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी. वॉर का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था, इसलिए इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया गया था.

वॉर 2 की फ्लॉप पर बोले अयान
फिल्म वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र, ये जवानी है दीवानी, वेक अप सिड जैसी फिल्में बनाई थीं. ये उनकी पहली बड़ी बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी. वॉर 2 की असफलता के एक साल बाद अयान ने इसपर बात की है. गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में उन्होंने बताया कि ये फ्रैंचाइजी उनकी नहीं थी. वो बतौर डायरेक्टर इससे जुड़े, जिसकी स्टोरी भी अयान ने नहीं लिखी थी.

ये भी पढ़ें :  साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा, जानिए तारीख और समय

अयान ने कहा- मैंने इस फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला लिया था, लेकिन इसकी मेन कहानी यशराज फिल्म्स में तैयार हुई थी. इसे वॉर के राइटर्स, सिद्धार्थ आनंद और आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में तैयार किया गया था. मैंने वॉर 2 पर बहुत मेहनत की. ये एक ऐसी फ्रेंचाइजी थी, जो किसी और की थी. हमने इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन हमें वो नतीजा नहीं मिला, जिसकी हमने उम्मीद की थी.

ये भी पढ़ें :  1 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से किन राशियों की खुलेगी किस्मत?

बता दें कि 'वॉर 2' की कहानी श्रीधर राघवन, अब्बास टायरवाला और आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी जिन्होंने पहले पठान, टाइगर 3 की स्क्रिप्ट पर भी काम किया था. ये जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू भी था.

कैसे बनी वॉर 2?
साल 2019 में आई सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 471 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल थी.

ये भी पढ़ें :  क्या खत्म होगा फ्री 5G डेटा? टेलीकॉम कंपनियों के बड़े बदलाव के संकेत

पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया. हालांकि, फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद की जगह अयान मुखर्जी को दी गई. करीब 300-400 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं दिखा पाई जैसा इसके पहले पार्ट ने किया था.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *