Breaking
26 Nov 2026, Thu

अलीगढ़ के 16 सीएचसी पर मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह, यूपी सरकार ने दिए 25 करोड़

अलीगढ़
 अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए गांव के मरीजों को हर बार जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श मिलने का रास्ता साफ हो रहा है। प्रदेश सरकार ने सीएचसी पर टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अलीगढ़ के 16 सीएचसी को भी जोड़ने की तैयारी है। इससे ग्रामीण मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था सीमित है। यहां तैनात डॉक्टर पोर्टल के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिलाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों को मुख्य रूप से जिला अस्पतालों में बैठे डॉक्टरों से ही परामर्श मिल पाता है। इस व्यवस्था का नेटवर्क किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों की सीधी उपलब्धता का लाभ अभी ग्रामीण मरीजों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : गांव के नौनिहालों को मिली सुरक्षित और आधुनिक शुरुआत, भवन निर्माण में मनरेगा ने निभाई अहम भूमिका

अब शासन ने टेलीमेडिसिन सेवा को सीएचसी स्तर तक प्रभावी ढंग से विस्तार देने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रदेशभर में 25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है। अलीगढ़ जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत केंद्रों पर टेलीकंसल्टेशन के संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। सीएमओ डॉ. आरएन सिंह के अनुसार, टेलीमेडिसिन मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। इसका लाभ मरीज उठा रहे हैं। ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से मरीजों को डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराई जाती है। टेलीमेडिसिन से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ती है।

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज की धमाकेदार सेंचुरी, पंत की भी फिफ्टी...भारत के पलटवार से सहमा न्यूजीलैंड

विशेषज्ञों की कमी
ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के सामने चुनौती रही है। कई बार मरीजों को केवल विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है। टेलीमेडिसिन सेवा का विस्तार इस परेशानी को कम करने में मददगार हो सकता है। गांव में ही मरीजों को हृदय रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन सलाह उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को सामान्य परामर्श के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और समय के साथ आने-जाने का खर्च भी बचेगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

ऐसे काम करेगी टेलीमेडिसिन सेवा
सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीज की पहले वहां मौजूद डॉक्टर जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर मरीज को पोर्टल के माध्यम से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। वीडियो कॉल के जरिए विशेषज्ञ मरीज की बीमारी, लक्षण और जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श देंगे। इसके बाद सीएचसी के डॉक्टर विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार दवा और आगे के उपचार की जानकारी देंगे। जरूरत पड़ने पर मरीज को बड़े अस्पताल में रेफर भी किया जा सकेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *