Breaking
27 Nov 2026, Fri

खाटू श्यामजी मंदिर में बदला आरती का समय, सुबह-शाम की नई टाइमिंग यहां करें चेक

सीकर
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी सुबह और शाम की आरती से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। श्री श्याम कमेटी ने बाबा श्याम के दरबार में होने वाली दो मुख्य आरतियों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष के समापन के बाद और मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष के प्रारंभ होने के कारण यह बदलाव किया गया है। अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जान लें श्याम बाबा के सुबह या संध्या आरती का नया समय।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मंदिर के समय सारिणी में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार मौसम और हिंदू महीनों में बदलाव के कारण समय-समय पर बाबा श्याम की आरती के समय में परिवर्तन किया जाता है। उन्होंने बताया है कि खाटूश्याम जी मंदिर में कुल पांच आरतियां होती हैं और हर आरती का अपना अलग धार्मिक महत्व है। इन पांचों में श्रृंगार और संध्या आरती का विशेष महत्व माना जाता है। आरती को दौरान बाबा के विशेष श्रृंगार किया जाता है।

ये भी पढ़ें :  फिरौती के लिए युवक का अपहरण: जंगल में पीटने का वीडियो परिजनों को भेजा, चार गिरफ्तार

कितने बजे होगी संध्या आरती और श्रृंगार:
श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से जारी नए टाइम टेबल के अनुसार, बाबा श्याम की सुबह होने वाली श्रृंगार आरती अब सुबह 8 बजे की जाएगी। पहले यह आरती सुबह 07:30 बजे होती थी। अब शाम के समय होने वाली संध्या आरती शाम 06 बजे की जाएगी। मंदिर कमेटी ने देश-विदेश से आने वाले भक्तों से श्याम बाबा के आरती के नए टाइम टेबल को ध्यान रखते हुए दर्शन करने की अपील की है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 22 को, राजस्व मंडल में 119 प्रकरण चिह्नित

ये हैं श्याम बाबा के पांचों आरतियों का समय:
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, वर्तमान में मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले मंगला आरती सुबह 05:30 बजे होगी। दूसरी आरती सुबह 08 बजे श्रृंगार आरती के रूप में की जाती है। दोपहर 12:30 बजे तीसरी भोग आरती संपन्न होती है। इस दौरान बाबा को कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। चौथी संध्या आरती शाम 06 बजे होगी। पांचवीं और शयन आरती रात 09 बजे संपन्न होती है। जिसके बाद सामान्य दिनों में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

खाटू श्याम को मिला था भगवान कृष्ण से वरदान:
खाटू श्याम जी को हारे का सहारा कहा जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने खाटू श्याम जी को उनके नाम से पुकारे जाने का वरदान दिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के दौरान पांडव पुत्र भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में शामिल होने वाले थे। भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि अगर बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लेते हैं, तो युद्ध का परिणाम उलटा होगा। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का रूप धारण करके बर्बरीक से शीश का दान मांगा था। बर्बरीक ने बिना संकोच के श्रीकृष्ण के चरणों में शीश अर्पित कर दिया। बर्बरीक की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था और जो भक्त हारा होगा, वो उसका सहारा बनेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *