Breaking
28 Nov 2026, Sat

परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल

 नई दिल्ली

संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद परिसीमन बिल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने फिलहाल यह तो नहीं बताया है कि सरकार कौनसा बिल लेकर आ रही है लेकिन उन्होंने साफ कह दिया है कि सरकार 'बहुत महत्वपूर्ण बिल ला रही है। 

ये भी पढ़ें :  Trump का H-1B Visa बम फिर फूटा: $1 लाख फीस को US कोर्ट की मंजूरी, टेक कंपनियों में चिंता

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि संसद के विशेष सत्र में सार्थक चर्चा हो और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले. उन्होंने कहा कि कोई भी सांसद हल्की या गैर-जिम्मेदाराना बात न करे और कोई पार्टी सदन में हंगामा न करे. उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। 

ये भी पढ़ें :  लिस्टिंग के बाद जोमेटो पहली बार जुटाएगी फंड

विशेष काम के लिए बुलाया गया विशेष सत्र: किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा है कि विशेष काम के लिए ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में चर्चा होगी. और 2 और 3 दिसंबर को बिल राज्यसभा में चर्चा होगी।  

ये भी पढ़ें :  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद शोरा को बड़ी राहत दी, देशद्रोह का केस वापस लेने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के विशेष सत्र को असंवैधानिक बताने वाले विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि जब भी विशेष सत्र बुलाया जाता है तो उसका मकसद किसी जरूरी विधेयक या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर चर्चा करना होता है। 
 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *