Breaking
28 Nov 2026, Sat

दिल्ली की महिलाओं के लिए सीएम रेखा गुप्ता की खास अपील, फोन में सेव करें 181 और 112 नंबर

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अपने फोन में 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) नंबर सेव करके रखें और इन्हें अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर करें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि इमरजेंसी के दौरान समय पर मदद मिलना सबसे जरूरी है और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित दिल्ली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दिल्ली की सीएम ने कहा- दो नंबर बता रही हूं
सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो मैसेज में कहा, 'दो नंबर बता रही हूं। केवल याद नहीं रखना है, दिमाग में रट लेना है। आपको लगेगा कि आपको मालूम है पर संकट की घड़ी आती है, तो कुछ सूझता नहीं है। दिमाग में कुछ आता नहीं है। तब याद आता है कि 100 नंबर मिलाएं या 101 डायल करें, क्या करें, किसको बुलाएं, पुलिस को कैसे सूचित करें। ऐसे में ये दो नंबर याद कर लीजिए।'

ये भी पढ़ें :  बुरहानपुर में बूचड़ खाने से 400 किलो Beef बरामद, 3 थानों की पुलिस की कार्रवाई, काटे गए दो बैलों के अवशेष भी मिले

181 और 112 हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि एक नंबर है 181, जो केवल महिला सहायता हेल्पलाइन है और दूसरा है 112, जो हर तरह की हेल्पलाइन है, जिसे आप एंबुलेंस के लिए, पुलिस के लिए या किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए डायल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संकट में आपको या आप किसी और को देख रहे हो, तो ये नंबर अपने मोबाइल में इमरजेंसी नंबर के तौर पर सेव कर लो। उन्होंने कहा कि शहर की हर बेटी की, हर महिला की सुरक्षा हमारी सुरक्षा, हमारी साझी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें :  भारत आ रहा दक्षिण अफ्रीका का बड़ा बिजनेस डेलिगेशन, अरबों डॉलर के व्यापार पर होगी अहम बातचीत

कहां काम आएंगे ये नंबर जान लीजिए
अकसर लोग 100 या 101 जैसे पुराने नंबरों में उलझ जाते हैं। संकट के समय दिमाग काम करना बंद कर देता है। ऐसे में अगर 181 और 112 पहले से फोन में सेव होंगे, तो एक क्लिक में मदद मिल सकेगी। 181 नंबर खास तौर पर महिलाओं की मदद के लिए है। अगर कोई महिला किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या असुरक्षा महसूस कर रही है, तो इस नंबर पर कॉल कर सकती है। वहीं, 112 एक यूनिवर्सल इमरजेंसी नंबर है। इस पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर समेत किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए कॉल किया जा सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *