Breaking
29 Nov 2026, Sun

जुए का फड़ सजवाने के आरोप में टीआई, एसआई समेत तीन आरक्षक निलंबित

सूरजपुर.

जुआ खिलवाने और जुआरियों से सांठ-गांठ के मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना और एक उप निरीक्षक के साथ तीन आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आईपीएस योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रतापपुर के अंतर्गत 27 नवंबर को प्रतापपुर बस स्टैंड के पास जुआ खेलने की सूचना पर जिला स्तरीय टीम भेजकर छापामार कार्रवाई करवाई थी. इसमें 7 जुआरियों के कब्जे से कुल 99,600 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 7 नाग मोबाइल फोन व कई चालान जप्ती की गई. इसी दौरान पता चला कि यह जुआ फड़ प्रतापपुर निवासी जयभगवान अग्रवाल द्वारा प्रतापपुर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ मिलीभगत करके खिलवाया जा रहा था. मामले में प्रथम दृष्ट्या थाना प्रतापपुर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने एवं जुआ फड़ पर कार्रवाई नहीं किये जाने से उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर संबद्ध किया गया है.

ये भी पढ़ें :  श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित

जिन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें प्रतापपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना और उप निरीक्षक विवेक खलखो के साथ आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक भीमेश रामो और आरक्षक राजकुमार पासवान शामिल हैं. आदेश के तहत निलंबित अधिकारी-कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना न तो अपना मुख्यालय प्रायोजित करेंगे और न ही कर्तव्य से सहमत रहेंगे. निलंबन की अवधि में इन्हे वित्तीय नियमों के तहत केवल नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *