Breaking
29 Nov 2026, Sun

बिलासपुर में जागरूकता अभियान के बीच बाल विवाह का मामला सामने आने से मचा हड़कंप

कोरबा.

शहर में रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया जा रहा था. दूसरी ओर एक बस्ती में नाबालिग के हाथ पीले करने की तैयारी चल रही थी. यह खबर मिलते ही महिला व बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया. विभागीय टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची.

टीम की समझाईश के बाद दोनों पक्ष में निर्धारित उम्र में शादी का लिखित आश्वासन दिया. मामला बालको क्षेत्र में सामने आया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने 21 वर्षीय युवक का विवाह 16 वर्षीय किशोरी से तय कर दिया था. घर में रश्म रिवाज निभाने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी बीच महिला व बाल विकास विभाग की टीम को नाबालिग की शादी की सूचना मिली. टीम पुलिस के साथ संबंधित क्षेत्र में पहुंची. जहां शादी के फेरे लेने की तैयारी चल रही थी. टीम ने दस्तावेजों की जांच की तो दुल्हन की उम्र 16 वर्ष होने की बातें सामने आई. मौके पर मौजूद अफसरों ने विवाह के लिए शासन द्वारा निर्धारित उम्र की जानकारी दी. दोनों पक्ष को नाबालिग का विवाह करना कानूनन अपराध होने की बात से अवगत कराया गया. टीम की समझाईश पर जोड़े और परिजनों ने निर्धारित उम्र में ही विवाह करने का लिखित आश्वासन दिया. इसके साथ ही मामले का पटाक्षेप हुआ.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट

विशेष ग्रामसभा में लिया संकल्प
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसही में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में परसही को बाल विवाह मुक्त ग्राम घोषित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। बाल विवाह मुक्त ग्राम समिति और ग्रामीणों की सहमति के बाद यह प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक अरुण कुमार बघेल ने बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों, दंड और जुर्माने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता में योगदान देने वाली मितानिन दीदियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने तथा परसही को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने की सामूहिक शपथ ली। ग्रामसभा में सरपंच सहोदरा देवी, पंचायत सचिव अखिलेश कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, बाल विवाह मुक्त ग्राम समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *