Breaking
29 Nov 2026, Sun

भोपाल के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई टन प्लास्टिक और पुट्ठा जलकर राख

भोपाल.

भोपाल के बड़वई इलाके में कबाड़ के एक गोदाम में रविवार सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। गोदाम के अंदर कई टन प्लास्टिक और पुट्ठा रखा हुआ था जिसकी वजह से आग पलक झपकते ही तेजी से फैल गई।

इस आग से उठता काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा है। आग इतनी तेज भड़की है कि दमकल की टीम को इसे बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

गांधी नगर और कबाड़खाना से पहुंची दमकलें
दरअसल आग की खबर मिलते ही गांधीनगर और कबाड़खाना समेत दूसरी जगहों से दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अभी तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। फायर फाइटर पंकज यादव समेत बाकी दमकलकर्मी मौके पर डटे हैं और आग बुझाने के लिए पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  कानून-व्यवस्था में हर जिले को आदर्श बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आबादी से दूर होने से टला बड़ा हादसा
यह गोदाम गांव की बस्ती से थोड़ा दूर बना हुआ है इसलिए अभी तक किसी के घायल होने या जनहानि की कोई खबर नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा सारा कबाड़ और सामान जल जाने से मालिक को बड़ा आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है। धुआं और आग देखकर आसपास के काफी गांव वाले भी वहां जुट गए और दमकलकर्मियों की मदद में हाथ बंटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली : द्वारका के अपार्टमेंट में भीषण आग, तीन लोग बिल्डिंग से कूदे नीचे, तीनों की मौत

प्लास्टिक और पुट्ठे ने बढ़ाई मुश्किलें
दमकलकर्मियों का कहना है कि गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक और पुट्ठा होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। इस वजह से इसे पूरी तरह बुझाने में दिक्कत आ रही है और तेजी से काबू पाने के लिए फोम डाला जा रहा है। वहीं, उड़ते धुएं की वजह से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन जैसी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोदाम में आग आखिर कैसे और किन कारणों से लगी। मौके पर दमकल की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है ताकि यह आसपास के दूसरे हिस्सों तक न फैल सके। आग पूरी तरह शांत होने और जांच के बाद ही इसके पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *