Breaking
29 Nov 2026, Sun

हिमस के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र द्विवेदी को पितृ शोक, मध्य प्रदेश हिमस नेताओं ने व्यक्त की संवेदना – हिन्दू महासभा

हिमस के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र द्विवेदी को पितृ शोक, मध्य प्रदेश हिमस नेताओं ने व्यक्त की संवेदना – हिन्दू महासभा

ग्वालियर

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के पूज्य पिताजी पंडित राम सजीवन द्विवेदी जी का उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज के अमिता मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 नवंबर को प्रातः 6 बजे निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे और गत एक सप्ताह से अस्पताल में वेंटीलेटर पर भर्ती थे। अंतिम संस्कार वाराणसी के राजा हरिश्चंद्र घाट पर 26 नवंबर को किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने दी। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने दी। हिमस पदाधिकारियों ने स्व, राम सजीवन जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ये दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओम आजाद, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल व्यास, ओम प्रकाश सिंह, अरुणा पारे, भानु प्रकाश तिवारी, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, मण्डल महामंत्री किशोर माहौर, युवा अध्यक्ष पवन माहौर,प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज साहू, युवक हिन्दू महासभा के संभागीय संयोजक अखिल सक्सेना, आकाश बघेल, धर्मवीर राठौर मुख्य हैं। 

ये भी पढ़ें :  महिला आरक्षक के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *