Breaking
27 Nov 2026, Fri

राजस्थान के 37 में से 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख बनीं, रचा नया इतिहास

जयपुर
 ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ भले ही संसद में पारित नहीं हो पाया, लेकिन राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में महिलाओं ने जोरदार बाजी मार ली है. जिला प्रमुखों के लिए 37 जिलों में हुए चुनाव में 26 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख चुनी गई हैं. राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने जिलों में महिलाएं इस शीर्ष पद पर पहुंची हैं. इसमें भी अभी चार जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होना बाकी है. उन जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है. खास बात है यह कि इनमें तीन तो जेन जी हैं. उनकी उम्र महज 21 और 22 साल की हैं। 

युवा नेत्रियों की राजनीतिक में एंट्री से अब राजस्थान में राजनीतिक फिजां बदलने लगी है. जिला प्रमुख का चुनाव होने से पहले बहुत से युवा सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य भी चुनकर आए हैं. 26 महिला जिला प्रमुखों में सबसे छोटी उम्र की जिला प्रमुख जैसलमेर की संतोष कुमारी है. संतोष की उम्र केवल 21 साल 1 महीना और 6 दिन की है. वहीं झालावाड़ की जिला प्रमुख वर्षा झाला भी महज सवा 21 साल की है. जबकि झुंझुंनूं की जिला प्रमुख कोमल भंवरिया 22 साल की है. 26 जिलों की जिला प्रमुख चुनी गई महिलाओं का औसत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है. उसका औसत महज 37 साल आता है। 

ये भी पढ़ें :  आरएसएमएम को खनिज उत्पादन व कारोबार बढ़ाने के लिए फ्यूचरिस्टिक अप्रोच अपनाने के निर्देश

कई महिला जिला प्रमुख उच्च शिक्षा प्राप्त है
इस बार जिला प्रमुख चुनी गई महिलाओं की खास बात है कि इनमें से कई उच्च शिक्षा प्राप्त है. हालांकि बहुत सी जिला प्रमुख राजनीतिक में पहले से सक्रिय परिवारों से है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है. इनमें सबसे कम उम्र की तीनों जिला प्रमुख संतोष कुमारी, वर्षा झाला और कोमल भंवरिया पढ़ाई करते करते या फिर पढ़ाई पूरी करते ही राजनीति में आई हैं. तीनों ही पहली बार राजनीति के मैदान में उतरी और पहली बार में पंचायती राज के जिला स्तरीय शीर्ष पद की कुर्सी पर काबिज हो गईं। 

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-केकड़ी में दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान के इन जिलों की कमान आई महिलाओं के पास
01. जैसलमेर – संतोष कुमारी – कांग्रेस

02. झालावाड़ – वर्षा झाला – बीजेपी
03. झुंझुनूं- कोमल भंवरिया – कांग्रेस
04. चूरू- कनिका सिंह – बीजेपी
05. अजमेर- पूजा भंसाली – बीजेपी
06. अलवर- अनिता मीणा – कांग्रेस
07. बीकानेर- निकिता कड़वासरा – कांग्रेस
08. बूंदी- हंसा गुर्जर – कांग्रेस
09. बालोतरा- सुशीला देवी – बीजेपी
10. भरतपुर – रानू बाला – कांग्रेस
11. बांसवाड़ा- रीना रावत- बीएपी

12. प्रतापगढ़- हकरी कुमारी – बीजेपी
13. ब्यावर – ममता गुर्जर- कांग्रेस
14. हनुमानगढ़- रेणु जांगू – कांग्रेस
15. दौसा- बीना बैरवा – कांग्रेस
16. डीग- रेनू सिंह – बीजेपी
17.धौलपुर- अनिशा – कांग्रेस
18.सीकर- सुनीता गिठाला – कांग्रेस
19.टोंक – अलका बैरवा – कांग्रेस
20.सवाई माधोपुर- आशा बैरवा – कांग्रेस
21.संलूम्बर- पुष्पा मीणा – कांग्रेस
22.राजसमंद- सुंदर देवी कीर – कांग्रेस
23.फलौदी- यशवंत कंवर – कांग्रेस
24.पाली- सीता देवी बावरी – बीजेपी
25.जोधपुर- प्रमिला चौधरी – कांग्रेस
26.चित्तौड़गढ़- रतनी देवी – कांग्रेस

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की जांचेंगे प्रगति

चार जिलों में अभी जिला प्रमुख का चुनाव होना बाकी है
राजस्थान में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है. लेकिन जिला प्रमुख के चुनाव में महिलाएं इस आंकड़े को पार करके काफी आगे निकल गईं. पंचायत चुनाव के तहत प्रदेश के सभी 41 जिलों में चुनाव हो गए हैं. लेकिन जिला प्रमुख के चुनाव अभी केवल 37 जिलों में हुए हैं. कोटा, करौली, श्रीगंगानगर और बारां में जिलों की अभी तक काउंटिग नहीं हो पाई. वहां 18 दिसंबर को कांउटिंग होगी. उसके बाद वहां जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उपप्रधानों का चुनाव होगा. उसके बाद इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *