Breaking
26 Nov 2026, Thu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान कल करेंगे सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण

भैरूंदा के 76 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
536.23 करोड़ रुपये की परियोजना से 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई
41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 नवंबर को सीहोर जिले के भैरूंदा में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण करेंगे। लगभग 536.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों में 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में भैरूंदा विकासखंड के 41.44 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश ने ई-रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया से प्राप्त की देश में बिजली की न्यूनतम प्रति यूनिट दर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहले चरण से 47 और दूसरे चरण से 29 गांवों को मिलेगा लाभ
परियोजना के पहले चरण से 47 गांवों की 15,284 हेक्टेयर और दूसरे चरण से 29 गांवों की 14,807 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। पहले चरण के लिए 346.12 करोड़ रुपये और दूसरे चरण के लिए 190.11 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। पहले चरण में 16.57 किलोमीटर और दूसरे चरण में 24.09 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। दोनों चरणों का निर्माण निर्धारित 36 माह की अवधि में पूरा किया गया। अनुबंध के अनुसार निर्माण एजेंसियां पांच वर्ष तक परियोजना का संचालन और रखरखाव भी करेंगी।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन बढ़ी, एक जनवरी से कड़ाके की ठंड

भूमिगत पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी
परियोजना के तहत नर्मदा नदी से पानी लिफ्ट कर पंप हाउस और भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था से पानी के रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली हानि कम होगी। किसान निर्धारित तकनीकी व्यवस्था के अनुसार स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  रिपोर्ट : मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क उत्तराखंड के जिम कार्बेट को हरा बना नंबर वन, शाकाहारी वन्यजीव की है भरमार

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *