Breaking
26 Nov 2026, Thu

योगी सरकार में यमुना प्राधिकरण की प्राप्तियां चार गुना बढ़ीं, 7,071 करोड़ पार

योगी सरकार में यमुना प्राधिकरण की आर्थिक रफ्तार को नई उड़ान, एक साल में चार गुना बढ़ीं प्राप्तियां, 7,071 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

यीडा की 94वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश और किसानों के हितों से जुड़े 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

औद्योगिक भूखंडों के लिए किसानों से आपसी सहमति पर खरीदी जाएगी भूमि, आवासीय भूखंडों पर निर्माण की समयसीमा एक वर्ष बढ़ी

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण की 94वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश विस्तार, किसानों के हित, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा यीडा अध्यक्ष आलोक कुमार ने की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

बैठक में प्राधिकरण की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आंकड़ा सामने आया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 अक्टूबर 2025 तक कुल प्राप्तियां 1,746.38 करोड़ रुपये थीं, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 अक्टूबर 2026 तक यह बढ़कर 7,071.48 करोड़ रुपये हो गईं। इस प्रकार पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में प्राप्तियों में लगभग चार गुना वृद्धि दर्ज की गई। भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित 8,000 करोड़ रुपये के बजट में से 4,985.47 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जो बजट का 62.32 प्रतिशत है। जेवर एयरपोर्ट परियोजना के भूमि अधिग्रहण पर 566.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा निर्माण एवं विकास कार्यों पर 383 करोड़ रुपये तथा विशेष परियोजनाओं के लिए एनएचएआई को 555.38 करोड़ रुपये दिए गए।

ये भी पढ़ें :  इनकम टैक्स पर बड़ा अपडेट! लोकसभा में संशोधन बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री, बैंकिंग से जुड़े अहम फैसलों की भी तैयारी

निवेश आकर्षित करने के लिए यीडा ने उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 को अंगीकृत किया है। इसके तहत सेक्टरों का चयन, भूखंडों का नियोजन और योजना का ब्रोशर तैयार किया जाएगा। वहीं, इन्वेस्ट यूपी से प्राप्त लैंड फैसिलिटेशन लेटर और निवेश सारथी पोर्टल पर मिल रहे निवेश प्रस्तावों के दृष्टिगत सेक्टर-4ए और 8ई में औद्योगिक भूखंडों के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि खरीदने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें :  बलौदाबाजार : त्योहारी सीजन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन क़ी टीम ने चलाया जांच अभियान

आवासीय भूखंड आवंटियों को राहत देते हुए लीज डीड निष्पादन के बाद भवन निर्माण की निःशुल्क समयसीमा 31 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2027 कर दी गई है। किसानों के विवाद और न्यायालयों के स्थगन आदेशों के कारण कुछ आवासीय क्षेत्रों में सड़क, सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य अधूरे हैं। इसके अलावा प्राधिकरण के कॉर्पस फंड के उपयोग के लिए विनियमावली तैयार की गई है। इसमें लीज रेंट, ट्रांसफर चार्ज, रेस्टोरेशन चार्ज, एक्सटेंशन चार्ज, प्लान प्रोसेसिंग फीस, विलंब भुगतान दंड, कंप्लीशन फीस, जल एवं सीवर कनेक्शन शुल्क और मॉर्गेज अनुमति शुल्क जैसी मदें शामिल की गई हैं।

बोर्ड बैठक में सर्विस मास्टर प्लान-2041 प्रस्तुत किया गया, जिसमें जलापूर्ति और सीवरेज मास्टर प्लान शामिल हैं। ग्राम जिकरपुर से टप्पल कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे क्षतिग्रस्त हॉलेज रोड की मरम्मत के लिए 665.64 लाख रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई। यह मार्ग जिकरपुर को अलीगढ़-पलवल राजमार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र सीधा पहुंच मार्ग है।

पर्यावरण संरक्षण और विमानन सुरक्षा के दृष्टिगत यीडा वेस्ट मैनेजमेंट (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) बायलॉज-2026 के ड्राफ्ट गजट नोटिफिकेशन को स्वीकृति दी गई। इसमें एनजीटी, डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया है। साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र के संस्थानों में रेस्को (RESCO) पद्धति पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका क्रियान्वयन नेडा द्वारा अनुमोदित एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  जेएस विश्वविद्यालय का परिसमापन, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा ऑफ-कैंपस को मंजूरी

आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 के ड्राफ्ट प्रतिवेदन और भू-उपयोग मानचित्र को बोर्ड ने अनुमोदित कर शासन की स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी मॉडल भवन विनियम-2026 को भी यीडा ने अंगीकृत कर लिया।

किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्राधिकरण अब तक 14,281 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड देने के लिए प्रकाशन कर चुका है। इनमें 11,229 किसानों को आरक्षण पत्र जारी किए गए हैं तथा विभिन्न सेक्टरों में 5,147 भूखंड नियोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर (नो लिटिगेशन इंसेंटिव) के तहत किसानों को लगभग 3,183.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *