Breaking
26 Nov 2026, Thu

ओवैसी-चंद्रशेखर का असली मकसद समाज को बांटना है: मंत्री असीम अरुण

धर्म और जाति की राजनीति करते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर, मोदी-योगी का मंत्र 'सबका साथ-सबका विकास': असीम अरुण

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को नहीं समझ पाए हैं। ओवैसी की राजनीति धर्म और चंद्रशेखर की राजनीति जाति पर आधारित है। जबकि मोदी-योगी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं।

ये भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा: 8 से 10 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

'भाजपा सबको साथ लेकर चलने की राजनीति करती है'
असीम ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी का मकसद जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि देश को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ना है। जनता जिन्ना और जोगेंद्रनाथ मंडल की जोड़ी को भूली नहीं है, जिसके बहकावे में आकर पिछड़े समाज के लोग उस समय पाकिस्तान चले गए थे। बाद में उन्हीं लोगों को वहां जिल्लत की जिंदगी जीनी पड़ी। ओवैसी-चंद्रशेखर भी जिन्ना और जोगेंद्रनाथ के नक्शेकदम पर चलने वाले नेता हैं।

ये भी पढ़ें :  जिला पंचायत नक्शा पासिंग पर नया नियम, विकास शुल्क को लेकर मचा विवाद

मंत्री असीम ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। इसीलिए चुनाव में हर मोहल्ले में सभी वर्गों के लोगों से वोट मांगती है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता इन बहरूपियों के झांसे में नहीं आएगी। 2027 में तीसरी बार NDA की ही सरकार बनेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *