Breaking
28 Nov 2026, Sat

यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं ओवैसी, देश में लागू करना चाहते हैं शरीयत: दिनेश प्रताप सिंह

'यूपी को 'शरिया' नहीं, 'केसरिया' पसंद है', दिनेश प्रताप सिंह का ओवैसी पर तीखा हमला

राम-कृष्ण से है यूपी का अस्तित्व', ओवैसी जैसे नफरती लोगों की प्रदेश को जरूरत नहीं: दिनेश प्रताप सिंह

'4.55 लाख लैपटॉप कहां गए, इनके पैसे किसके खाते में पहुंचे?', दिनेश प्रताप सिंह का अखिलेश पर तीखा निशाना

अखिलेश के घोषणापत्र पर जनता नहीं करती भरोसा, उन्हें याद है सपा सरकार के कारनामे: दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं और वह पूरे देश में शरीयत लागू करने की मंशा रखते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को 'शरिया' नहीं, 'केसरिया' पसंद है। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर कहा कि सपा चुनाव के समय अलग-अलग नाम से घोषणापत्र लेकर आती है, लेकिन जनता से किए वादे पूरे नहीं करती।

ये भी पढ़ें :  कोर्ट का नोटिस: कुमार विश्वास समेत AAP के पूर्व मंत्रियों को 15 मई को पेश होने का आदेश

भाजपा प्रवक्ता ने कहा उत्तर प्रदेश का अस्तित्व प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है लेकिन ओवैसी को राम मंदिर पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सुख-शांति से रहना चाहती है। जनता अखिलेश यादव और ओवैसी दोनों नेताओं को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि औवैसी जैसे नफरती लोगों को यूपी की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की मुलाकात, यूपी में निवेश व टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर

'अखिलेश ने लैपटॉप वितरण में किया घोटाला'
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लैपटॉप योजना को लेकर अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन उन्होंने पात्र 4.55 लाख युवाओं को लैपटॉप नहीं बांटे। उन्हें बताना चाहिए कि इसका पैसा किसके खाते में गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में छात्रवृत्ति, किसानों की कर्जमाफी और बिजली आपूर्ति समेत कई वादे किए गए, लेकिन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि सपा की घोषणाओं पर जनता भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्हें सपा के कारनामों याद हैं।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी कानपुर पहुंचते ही शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले, पत्नी ऐशन्या रो पड़ी, पीएम ने ढांढस बंधाया

दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनके काम परिवार के विकास तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि अब सपा के साथ न पिछड़ा समाज है और न ही दलित समाज।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *