Breaking
27 Nov 2026, Fri

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

रायपुर

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख राशन कार्डधारियों को निर्धारित पात्रतानुसार चावल, नमक, शक्कर, चना और केरोसिन का नियमित आबंटन व वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। केरोसिन लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। केरोसिन 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी बयान में कहा है कि जनवरी 2026 से नवंबर 2026 तक प्रदेश में 26.51 लाख टन चावल, 95,832 टन नमक, 62,083 टन शक्कर और 36,244 टन चना का बड़े पैमाने पर राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार वितरण किया गया है। केवल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में उपलब्धता न होने के कारण जुलाई 2026 से चना तथा अक्टूबर 2026 से शक्कर का वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, जिसे राशन दुकानों से व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होने के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन

गरियाबंद के मैनपुर और देवभोग मे राशन वितरण की स्थिति

 विभाग के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग विकासखंडों में भी खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से हुआ है और प्रदाय केन्द्रों में स्टॉक की अनुपलब्धता के चलते ही जुलाई से चना तथा अक्टूबर से शक्कर का वितरण रुका है। मैनपुर विकासखंड के कुल 45,763 राशनकार्ड प्रचलित हैं। यहाँ जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,47,888 क्विंटल चावल, 8,615 क्विंटल नमक, 5,548 क्विंटल चना और 3,807 क्विंटल शक्कर वितरित की गई, साथ ही प्रतिमाह 2,829 लीटर केरोसिन का आबंटन दिया जा रहा है। देवभोग विकासखंड के कुल 33,457 राशनकार्डों के विरुद्ध जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,09,015 क्विंटल चावल, 3,150 क्विंटल नमक और 2,843 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया है तथा प्रतिमाह 2,263 लीटर केरोसिन का आबंटन जारी है।

ये भी पढ़ें :  Video : ‘शिव’ के शरण में CM साय और डिप्टी CM शर्मा, हेलीकॉप्टर से जब बरसे कांवड़ियों पर पुष्प, ‘बोल बम’ के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र

राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है

केरोसिन के संबंध में विभाग ने बताया कि इसका आबंटन भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्राप्त होता है और वर्तमान में राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन मिल रहा है, जो लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। जिलों में उपभोक्ता दर 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम (लगभग 30 से 40 प्रतिशत) हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  बच्चों को क्रिसमस पर लाल ड्रेस व टोपी पहना जोकर ना बनाओ : प्रदीप मिश्रा

पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राज्य में लाखों राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य दुकानों के जरिए नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सके और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की अनुपलब्धता जैसी भ्रामक जानकारी से दूर रहें और और ऐसी जानाकरी का सत्यापन उचित मूल्य दुकानों में जाकर कर सकते है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *