Breaking
27 Nov 2026, Fri

प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

रायपुर

 छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ी भाषा, स्थानीय भाषाओं, बोलियों एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ाना है। इस संबंध में संस्कृति विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

महतारी भाखा सम्मान सप्ताह के अंतर्गत मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति के साथ स्थानीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ प्रतियोगिता होंगी आयोजित

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिडिल स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता तथा 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, 1 दिसंबर को हाई स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा 2 दिसंबर को लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 दिसंबर को निबंध और 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता होगी। वहीं 5 दिसंबर को महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।निबंध प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 200 शब्द एवं 45 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है। भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम पांच मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल एवं आयोजन स्थल का चयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, गुमनाम नायकों को मिलेगा मंच

विजेता विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

प्रदेश के सभी जिलों में मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय महतारी भाखा की गरिमा और संस्कृति का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों, प्रतिभागियों की संख्या एवं विजेता विद्यार्थियों की नामवार जानकारी निर्धारित प्रारूप में संस्कृति विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 2 ट्रक आमने-सामने से भिड़े, बाल-बाल बचे ड्राइवर

महतारी भाखा सम्मान सप्ताह नई पीढ़ी को अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्थापना 14 अगस्त 2008 को हुई थी। आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं अन्य स्थानीय भाषाओं और बोलियों के अनुसंधान, दस्तावेज संकलन, साहित्य सृजन, अनुवाद, प्रचार-प्रसार तथा प्रशासनिक कार्य व्यवहार में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महतारी भाखा सम्मान सप्ताह का आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *