Breaking
27 Nov 2026, Fri

भोपाल में दालों के दाम में उछाल, चना 93 और तुवर 143 रुपये किलो; आटा-शक्कर सस्ता होने से राहत

भोपाल।

राजधानी के थोक खाद्यान्न बाजार में बीते तीन महीनों में दाल, चावल, शक्कर और आटे के भाव में उतार-चढ़ाव रहा है। एक सितंबर से 26 नवंबर के बीच सबसे ज्यादा तेजी चना दाल में दर्ज की गई। इसके भाव 68-72 रुपये से बढ़कर 89-93 रुपये किलो हो गए। तुवर दाल भी 115 रुपये से बढ़कर एक समय 150 रुपये किलो तक पहुंच गई थी।

हालांकि अब इसके भाव 143 रुपये पर आ गए हैं। दूसरी ओर, शक्कर 70 रुपये किलो तक पहुंचने के बाद घटकर 56-58 रुपये और आटा 34-35 रुपये से कम होकर 31-32 रुपये किलो पर आ गया है।

दालों में सबसे ज्यादा तेजी

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू के अनुसार, इस दौरान दालों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि शक्कर और आटे के भाव में हाल के दिनों में राहत देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें :  भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार

तीन महीने में ऐसे बदले थोक भाव

खाद्य वस्तु

1 सितंबर (थोक भाव)

26 नवंबर (थोक भाव)

तुवर दाल

70–115 रु.

95–143 रु.

हरी मूंग

78–89 रु.

81–98 रु.

मसूर

72–74 रु.

74–76 रु.

उड़द मोगर

102–115 रु.

114–125 रु.

काली दाल

105 रु.

110 रु.

चना दाल

68–72 रु.

89–93 रु.

पोहा

40–44 रु.

42–46 रु.

शक्कर

52–54 रु.

56–58 रु.

दुबराज चावल

50–63 रु.

53–68 रु.

बासमती चावल

33–105 रु.

36–110 रु.

आटा

30–30 रु.

31–32 रु.

मैदा

33 रु.

34 रु.

सूजी

34 रु.

35 रु.

तुवर और शक्कर में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव

तुवर दाल के भाव में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा। इसके दाम एक समय 150 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, जो अब घटकर 143 रुपये हो गए हैं। वहीं चना दाल में लगातार तेजी बनी हुई है। सितंबर में 68-72 रुपये किलो बिकने वाली चना दाल नवंबर में बढ़कर 89-93 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें :  बुंदेलखंड में राजनीतिक विरासत संभालना चुनौती सियासी दस्तक: किसका चमकेगा नसीब

शक्कर के भाव भी इस दौरान काफी ऊपर-नीचे हुए

शक्कर के भाव सितंबर के 52-54 रुपये से बढ़कर एक समय 70 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, लेकिन आपूर्ति सुधरने और सरकारी हस्तक्षेप के बाद अब 56-58 रुपये पर हैं। आटा भी 34-35 से घटकर 32 रुपये किलो और चावल के भाव में भी तेजी के बाद नरमी आई है।

मौसम, उत्पादन और आवक का असर

किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के अनुसार, दालों की कीमतों में तेजी का कारण मौसम में बदलाव, प्रभावित उत्पादन और मंडियों में कम आवक है। तुवर और उड़द की फसल बारिश से प्रभावित होती है। घरेलू मांग के मुकाबले उपलब्धता घटने पर म्यांमार, मोजाम्बिक और तंजानिया से होने वाला आयात भी बाजार भाव को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के ये खिलाड़ी आईपीएल में होंगे आमने-सामने

उन्होंने कहा कि शक्कर के मामले में उत्पादन, मिलों की आपूर्ति, सरकारी कोटा और बाजार में उपलब्ध स्टाक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर आयात, स्टाक की निगरानी और बाजार में आपूर्ति बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाते हैं, जिनका असर कीमतों पर दिखाई देता है।

आगे क्या रहेंगे बाजार के हालात?

थोक चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरखवानी ने बताया कि आने वाले दिनों में दालों के भाव नई फसल की आवक, रबी की बुवाई और उत्पादन, आयात की स्थिति तथा सरकारी नीतियों पर निर्भर करेंगे। यदि मंडियों में आवक बढ़ती है और आपूर्ति सामान्य रहती है तो कुछ वस्तुओं के भाव में राहत मिल सकती है। वहीं उत्पादन प्रभावित होने या मांग के मुकाबले आपूर्ति कम रहने पर कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *