Breaking
27 Nov 2026, Fri

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में आई चोट; बेटा और गनमैन भी थे सवार

रायपुर

 राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है। उनके साथ कार में सवार गनमैन और चालक भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : आत्मनिर्भरता, खुशहाली और ग्रामीण प्रेरणा की अद्भुत मिसाल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा, उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद के बेटे के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

इसी मार्ग पर कुछ देर पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

दोनों हादसों की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में शामिल वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *