Breaking
27 Nov 2026, Fri

बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के पास वो धारदार है जिसका इस्तेमाल कप्तान विकेट निकालने के लिए करते हैं। विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक हर किसी भारतीय कप्तान ने इस स्टार गेंदबाज का इस्तेमाल मुश्किल परिस्थिति में ही किया है और बुमराह ने अधिकतर समय अपने कप्तान को सफलता ही हासिल करके दी है। हालांकि कई बार बड़े से बड़ा दिग्गज खिलाड़ी फेल होता है। बुमराह के साथ भी इस समय वैसे ही हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बुमराह 2 दिन से विकेट को तरस रहे हैं। जी हां, वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट के आखिरी दिन बुमराह ने विकेट निकालने की जीतोड़ कोशिश की, मगर वह नाकाम रहे। उस समय कहा जा रहा था कि विकेट थोड़ा फ्लैट है, वहीं गेंदबाज भी थक गए हैं। मगर क्राइस्टचर्च में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी बुमराह खाली हाथ लौटे।

ये भी पढ़ें :  पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को मिलेगा बड़ा इनाम, जानें राशि

बुमराह के करियर का तीसरा सबसे बड़ा सूखा
बुमराह ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 19 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 4 ओवर मेडन थे। इस दौरान उन्होंने 37 रन खर्च किए, मगर कोई विकेट नहीं मिला।

इस तरह बुमराह न्यूजीलैंड दौरे पर बिना कोई विकेट लिए दो दिन में 38.4 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। यह बुमराह के करियर का ओवर के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा सूखा है

बिना विकेट के बुमराह के सबसे ज्यादा ओवर
बुमराह 2021 में 47.3 ओवर तो 2018 में 42.1 ओवर बिना विकेट के डाल चुके हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह अगले 10 ओवर कोई विकेट नहीं ले पाते तो यह उनके करियर का ओवर के हिसाब से सबसे बड़ा सूखा बन जाएगा।

ये भी पढ़ें :  ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ओडीओपी और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

कैसा रहा IND vs NZ दूसरे टेस्ट का पहला दिन?
तेज गेंदबाज आकाश दीप भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी दबाव बनाया लेकिन अन्य गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाने में सफल रहा।

पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ जिसमें पहला और तीसरा सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहा जबकि भारत ने दूसरे सत्र में दबदबा बनाया।

डेवोन कॉनवे (79 गेंद पर 31 रन) पहले सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में कप्तान टॉम लैथम (128 गेंद पर 59), हेनरी निकोल्स (46 गेंदों में 16) और रचिन रविंद्र (00) के विकेट गंवाए।

ये भी पढ़ें :  चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

डेरिल मिचेल (74 गेंद में 31) तीसरे सत्र में पवेलियन लौटने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (117 गेंद पर नाबाद 53) और ग्लेन फिलिप्स (64 गेंद पर नाबाद 36) क्रीज पर डटे हुए थे। यह दोनों अभी तक छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़ चुके हैं।

भारत की तरफ से आकाश दीप ने 52 रन देकर दो जबकि गुरनूर बराड़ (52 रन देकर एक), अंशुल कंबोज (56 रन देकर एक) और वाशिंगटन सुंदर (36 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया है। बुमराह (19 ओवर 37 रन) ने दबाव बनाए रखा लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *