Breaking
28 Nov 2026, Sat

सुप्रीम कोर्ट से जयपुर के व्यापारियों को राहत, न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण के खिलाफ अब कर सकेंगे कानूनी चुनौती

जयपुर
न्यू सांगानेर रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों और संपत्ति मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जिस आदेश से प्रभावितों के लिए सिविल कोर्ट और जेडीए अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई का रास्ता बंद हो गया था, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर अंतरिम रोक लगा दी है। जिन संपत्ति मालिकों के पास पट्टे, स्वीकृत नक्शे और पूर्व कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज हैं, अब वे इन्हें अपने पक्ष में प्रस्तुत कर न्यायिक मंच पर चुनौती दे सकेंगे। अब प्रभावित व्यापारी जेडीए की पैमाइश, अतिक्रमण के नोटिस और अपने पट्टों की वैधता को सक्षम न्यायिक मंच पर चुनौती दे सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जेडीए की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई है। प्रभावितों को अपने निर्माण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर कानूनी राहत मांगने का अवसर मिल गया है।

ये भी पढ़ें :  'हिंदू जनजागृति संगठन' ने कहा- एमएफ हुसैन ने भारत माता को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया है, लगे रोक

ये था पैरा-18 में प्रावधान
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह और न्यायाधीश संगीता शर्मा ने 16 नवंबर 2026 को पारित आदेश के पैरा-18 में निर्देश दिया था कि सोडाला (अजमेर रोड) से गुर्जर की थड़ी तक विवादित सड़क पर स्थित संपत्तियों से संबंधित किसी भी वाद, अपील या आवेदन को कोई सिविल कोर्ट अथवा ट्रिब्यूनल, जिसमें जेडीए अपीलीय न्यायाधिकरण भी शामिल है, ग्रहण नहीं करेगा।

यह है मामला
छह अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने जेडीए को 2.4 किमी लंबी सड़क से दो महीने में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जेडीए ने चार सप्ताह का अतिरिक्त समय लिया। 16 नवंबर को दो सप्ताह का और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। हाईकोर्ट ने जेडीए आयुक्त, नगर निगम आयुक्त और जेडीए सचिव को दो सप्ताह में शेष अतिक्रमण पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई पूरी नहीं होने पर अगली सुनवाई में तीनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा।

ये भी पढ़ें :  घुमंतु जाति रोजगार मेले में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बांटे संसाधन, कई परिवारों को मिला सहारा

पैमाइश पर पहले से सवाल, अब चुनौती देने का रास्ता
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की पैमाइश को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। खासकर अजमेर रोड टी-पॉइंट के पास सड़क की चौड़ाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यहां मौके पर सड़क 98 फीट चौड़ी है। इसके बावजूद जेडीए ने एक ओर 24 फीट तक अतिक्रमण चिह्नित किया है। ऐसी स्थिति कई जगह सामने आई है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले, चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

वर्षों से कर रहे व्यापार
चौड़ीकरण से प्रभावित कई व्यापारी वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं। यही उनकी रोजी-रोटी का साधन भी है। व्यापारियों का दावा है कि वर्ष 2013 में भी इस सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। उस समय 150 से अधिक निर्माण प्रभावित हुए थे। अब उन्हीं निर्माणों के फिर से चौड़ीकरण की जद में आने से विवाद बढ़ गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *