Breaking
28 Nov 2026, Sat

परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

रायपुर.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा। साथ ही ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की गई है। इसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानी छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  140 आत्मसमर्पित नक्सली बने विधानसभा के मेहमान, लोकतंत्र को करीब से समझा

धान खरीदी पर बोले CM- कोई संशय नहीं
धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार पूरी समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बालोद में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, युवक-माता-पिता और दोस्त पर मामला दर्ज

लक्ष्मी वर्मा के एक्सीडेंट पर CM ने दी जानकारी
लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वह ठीक हैं। सड़क दुर्घटना में उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है।

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय
CM साय आज से जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका दो दिन का जशपुर प्रवास है। इस दौरान सोलर प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सोलर प्लांट पंचायत से जुड़ा हुआ है, जिससे पंचायत को आमदनी होती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह पहला गांव है, जहां इस तरह का काम हुआ है। इसके अलावा जशपुर में कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *