Breaking
28 Nov 2026, Sat

यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, चार बड़े शहरों को मिले नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ
यूपी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत राज्य के प्रमुख शहरों में तैनात पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. जारी सूची के मुताबिक, मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज से हटाकर एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है.  इसके अलावा लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

चार कमिश्नरेट के कप्तान बदले, किरण एस. को मिली वाराणसी की कमान
तबादला सूची में कमिश्नरेट प्रणाली वाले जिलों में बड़े बदलाव किए गए हैं. 1997 बैच के आईपीएस मोहित अग्रवाल वाराणसी की जगह अब प्रयागराज के पुलिस आयुक्त होंगे, वहीं प्रयागराज के कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को लखनऊ में एडीजी स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.    

ये भी पढ़ें :  UP New Cab Rules: यूपी में लागू हुए कैब के नए नियम, किराया, लाइसेंस और ड्राइवर पर सख्ती

एडीजी और डीआईजी स्तर पर भी हुए बड़े फेरबदल
सरकार ने जोन और रेंज स्तर के अधिकारियों में भी फेरबदल किया है. बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को लखनऊ जोन का नया एडीजी बनाया गया है, जबकि लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन भेजा गया है. रेंज स्तर पर अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ परिक्षेत्र, सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा परिक्षेत्र, आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ परिक्षेत्र और तकनीकी सेवाएं मुख्यालय में तैनात डीआईजी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है.   

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में रेल विकास की गति तेज, ₹7,470 करोड़ का बजट, ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएँ प्रगति पर

अयोध्या-मुरादाबाद के एसएसपी और कई डीसीपी के भी तबादले
जिलों के कप्तानों में अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी और मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है. कमिश्नरेट में तैनात उपायुक्तों में कानपुर नगर के डीसीपी दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज और प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है. इसके अलावा गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुनीति को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, प्रीति यादव को सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा तथा आकाश तोमर को एसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है.   

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश की तहसीलों में अटके नामांतरण के मामलों के निराकरण के लिए आज से महा अभियान शुरू

कुछ अफसरों के पुराने तबादले निरस्त कर नई तैनाती दी
शासन ने 2020 बैच के तीन अधिकारियों के पूर्व में हुए ट्रांसफर निरस्त करते हुए नई तैनाती दी है. इनमें पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, नीतू को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ और अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है. साथ ही पीएसी में तैनात सेनानायकों में नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय को एसपी कारागार प्रशासन लखनऊ, त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय, सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर और अजीत कुमार सिन्हा को एसपी पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ बनाया गया है.  

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *