Breaking
27 Nov 2026, Fri

महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर-भिलाई समेत कई जिलों में छापेमारी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में दबिश दी है। शुक्रवार को ED की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बैटिंग और सट्टा ऐप से जुड़े मामले में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कॉलोनी में ED की टीम ने जेल एवं होमगार्ड विभाग में वित्त सहायक के पद पर पदस्थ राजेन्द्र सिंह के घर दबिश दी है। टीम यहां दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है। वहीं, दुर्ग-भिलाई में एक चर्चित होटल के मालिक के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा धमतरी में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर के एक रिश्तेदार के घर समेत अन्य ठिकानों पर भी जांच एजेंसी की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में की जा रही है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें :  सावन में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश होने का अनुमान किया जाहिर, मोंगरा जलाशय के खोले गए गेट

दिल्ली में कारोबारी के ठिकानों पर ED का एक्शन
महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है। जांच के दायरे में पिता-बेटे की 9 कंपनियां भी हैं। राहुल मक्कर ने सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई शाही शादी में कैटरिंग का काम किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि महादेव सट्टे से कमाए गए करोड़ों रुपए इन लोगों तक पहुंचाए गए। इस रकम को दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में निवेश किए जाने की आशंका है। यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की गई। ED अब पता लगा रही है कि सट्टे से कमाए गए पैसे किन लोगों और कंपनियों के जरिए आगे भेजे गए और उनका इस्तेमाल कहां किया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *