Breaking
27 Nov 2026, Fri

CGPSC में अध्यक्ष नहीं होने से टूटी परंपरा, संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी नहीं

रायपुर.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब संविधान दिवस तक नया अध्यक्ष नहीं मिलने की वजह से इस अवसर पर मुख्य सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी करने की परंपरा टूट गई। नियमत: अध्यक्ष ही लोक सेवा आयोग के नवीन भर्ती संबंधित विज्ञापन अथवा आदेश जारी कर सकता है।

चूंकि यह पद रिक्त है, इसलिए इस वर्ष मुख्य सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया जा सका। पीएससी बीते तीन सालों से कार्यकारी अध्यक्ष के भरोसे संचालित हो रहा है। बीते तीन माह से आयोग के पास कार्यकारी अध्यक्ष भी नहीं है। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद से आयोग में न तो नियमित अध्यक्ष है और न ही किसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-महासमुंद में प्रकाश चंद्राकर ने भाजपा से की बगावत, गाजे-बाजे के साथ किया नामांकन

मुख्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए 150 पद
जानकारी के अनुसार, मुख्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए विभिन्‍न विभागों से प्राप्त आवेदन के आधार पर 150 से 155 पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 10 पद तथा डीएसपी के 5 पद हैं। इसके लिए विज्ञापन तैयार हो चुके हैं। पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही हस्ताक्षर पश्चात इसे जारी कर दिया जाएगा। बीते वर्ष 238 पढ़ों के लिए विज्ञापन जारी किया गया; जिसे बाद में बढ़ाकर 265 कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़: पूर्व IAS रीता शांडिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं CGPSC की कार्यकारी अध्यक्ष

सेवानिवृत्त आईएएस कांवरे के नाम की चर्चा
आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। शासन की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के नाम पर सहमति बनने की खबर है। नियुक्ति की निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा है। राजभवन स्तर पर अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही नियुक्ति को लेकर आगे की औपचारिक कार्रवाई को जा सकेगी।

ये भी पढ़ें :  CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

राज्य सेवा परीक्षा-2025 की भर्ती अटकी
अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण राज्य सेवा परीक्षा-2025 के 265 पदों के लिए मुख्य परीक्षा पास कर चुके 608 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया अब तक अटकी है। पुलिस विभाग के अंतर्गत एसआई भर्ती परीक्षा और करीब 5,000 सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति भी रुकी हुई है। अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों में विलंब से पात्र कर्मियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय एवं सेवागत लाभ समय पर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *