Breaking
27 Nov 2026, Fri

10 सेकंड में खुला 25 साल पुराना राज, जयपुर में CST ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

जयपुर
जयपुर से सामने आई इस खबर ने ये तो साफ कर दिया है कि आप सच्चाई को चाहे कितना ही क्यों न छिपा लें, एक न एक दिन वो सामने आ ही जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ जयपुर के नाई की थड़ी इलाके में प्रॉपर्टी का काम करने वाले 50 वर्षीय अल्ताफ खान हुसैन के साथ. उसका एक ऐसा राज सामने आया है, जिसे वो छिपाने की कोशिश 25 सालों से कर रहा था और खुद भी बच रहा था. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला-

मध्य प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर निकला
पुलिस ने अल्ताफ खान हुसैन के सामने 25 साल पुरानी एक तस्वीर रखी, जिसमें वह हवालात के बाहर खड़ा नजर आ रहा था, तो वह घबरा गया. फिर क्या था, 10 सेकंड की पूछताछ में ही उसने मान लिया कि वह मध्य प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर है और हत्या के मामले में सजा मिलने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. आइए जानते हैं पूरा मामला

ये भी पढ़ें :  ब्यावर में ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ एमपी में हत्या, लूट और हथियार सप्लाई समेत 12 मामले दर्ज हैं. वह 25 सालों से जयपुर में अच्छा व्यक्ति बन कर रह रहा था. स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के अनुसार, सीएसटी (CST) को जानकारी मिली थी कि नाई की थड़ी में प्रॉपर्टी का काम करने वाला यह व्यक्ति दिन में नजर नहीं आता और केवल रात के समय ही इलाके में आता है. संदेह को पुख्ता करने के लिए पुलिस टीम ने संभावित खरीदार बनकर उससे संपर्क किया. शक गहराने पर उसे हिरासत में लेकर पुरानी फोटो दिखाई गई, जिससे पूरा मामला सामने आ गया.

ये भी पढ़ें :  अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान: “निर्देशकों से छीना जा रहा है सबसे जरूरी चीज”

ऐसे हुआ था फरार अल्ताफ
मिली जानकारी के अनुसार, अल्ताफ अपने परिवार के साथ पहचान छिपाकर रह रहा था और लोगों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें सस्ते दामों पर जमीन उपलब्ध कराता था. अल्ताफ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के श्यामगढ़ का रहने वाला है. करीब 25 साल पहले उसकी गली में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसके आरोप में पुलिस ने उसे अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया.

करीब सात-आठ साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद जब उसे सजा सुनाई गई और जेल ले जाया जा रहा था, तब उसके समेत पांच आरोपियों के साथ तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे. रास्ते में एक होटल पर खाना खाने के दौरान वह शौच जाने का बहाना बनाकर भाग निकला. वहां से वह जयपुर में एक रिश्तेदार के पास पहुंचा और बाद में अपनी पत्नी और बच्चों को भी यहीं बुला लिया.

ये भी पढ़ें :  नितिन नवीन का जयपुर में संबोधन, बोले- अंत्योदय से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

बिना वेरिफिकेशन मकान मालिक ने रखा किराएदार
पुलिस के मुताबिक, नाई की थड़ी में अल्ताफ जिस मकान में किराए पर रह रहा था, उसके मालिक ने उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था. अब पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किराएदार रखने से पहले उसका वेरिफिकेशन जरूर कराएं.

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *