Breaking
27 Nov 2026, Fri

सावन में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश होने का अनुमान किया जाहिर, मोंगरा जलाशय के खोले गए गेट

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, राजनांदगांव, 3 अगस्त 2024

राजनांदगांव। सावन में रिकॉर्डतोड़ बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। करीब 15 साल बाद सावन में मूसलाधार बारिश हो रही है। सावन की शुरूआत होते ही झड़ी का सिलसिला बरकरार है। शिवनाथ की स्थिति लगातार पानी के मामले में खतरनाक बन गई है।

ये भी पढ़ें :  अभनपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन में लगी मशीन और 7 हाईवा जब्त

जिले की सहायक नदियों की बदौलत शिवनाथ की धार इन दिनों कम होने के बजाय बढ़ रही है। एक और वजह यह है कि मोंगरा जलाशय से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना जारी है। यही कारण है कि शिवनाथ की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शिवनाथ नदी पखवाड़ेभर से उफान पर है। तेज बहाव के कारण नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इधर, जिले में मानसून ने झड़ी का शक्ल अख्तियार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिन में और मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। राजनांदगांव जिले के बड़े बांध-बैराज पूरी तरह से भर गए हैं। खातूटोला व सूखानाला बैराज से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आषाढ़ के महीने में सभी बैराज सूखे के संकट से जूझ रहे थे। अब स्थिति बदल गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *