Breaking
27 Nov 2026, Fri

WhatsApp यूजर्स सावधान! CERT-In ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट, बचने के लिए बताए जरूरी उपाय

 नई दिल्ली
WhatsApp को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी हुआ है. भारत सरकार की एजेंसी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक गंभीर सुरक्षा खतरे के बारे में बताया है. WhatsApp और WhatsApp Business में कई गंभीर सुरक्षा खामियां स्पॉट की गई हैं. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इन खामियों का फायदा साइबर हैकर्स उठा सकते हैं। 

CERT-In ने बताया है कि हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर डिवाइस में खतरनाक कोड को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसके बाद वह स्मार्टफोन के अंदर मौजूद सेंसटिव डिटेल्स तक पहुंच बना सकते हैं. CERT-In की बताई गई सुरक्षाखामी के चलते हैकर्स सिक्योरिटी बैरियर को आसानी से पास कर सकते हैं। 

CERT-In ने Asus के कई सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामियों का पता लगाया है. इनमें ASUS Control Center के अलग-अलग प्रोडक्ट्स और Armoury Crate शामिल हैं. हैकर्स इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं और आथेंटिकेशन को बायपास कर सिस्टम पर एडमिनिस्ट्रेटर अधिकार हासिल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  20 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार

फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर मंडरा रहा है खतरा 
CERT-In ने अपनी एडवाइजरी CIVN-2026-0576 में बताया है कि WhatsApp और WhatsApp Business के कई वर्जन में सिक्योरिटी खामियों की पहचान की गई है. ये खामियां Android, iOS, Mac Desktop और Windows प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। 

CERT-In का पोस्ट 
एडवाइजरी के मुताबिक, इन खामियों की वजह से अटैचमेंट स्पूफिंग, SQL इंजेक्शन, सर्टिफिकेट चेन का सही तरीके से वैलिडिशन का ना होना है. साथ ही AI रिस्पॉन्स मैसेज का अधूरा वैलिडेशन और एक्सटर्नल एड रिप्लाई URL जैसी परेशानियां हैं। 

ये भी पढ़ें :  24 नवंबर 2025 राशिफल: आज किसका चमकेगा भाग्य, किसे रखना होगा संभलकर कदम?

साइबर हैकर्स किसी भी टारगेट डिवाइस पर खास तरीके से तैयार किया गया मैसेज, अटैचमेंट या URL भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं. साइबर हैकर्स अपने अटैक में सफल होते हैं, तो वे डिवाइस में अपनी मर्जी का कोड ऑपरेट कर सकते हैं. सेंसटिव डिटेल्स को हासिल कर सकते हैं और और सिक्योरिटी बैरियर को भी बायपास कर सकते हैं. ऐप के डेटा में भी बदलाव किया जा सकता है। 

CERT-In  ने बताया किन वर्जन में मौजूद हैं सुरक्षा खामियां 
    एंड्रॉयड WhatsApp 2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन. 
    एंड्रॉयड का WhatsApp Business : 2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन. 
    iPhone पर चलने वाले WhatsApp :2.26.24.72 और 2.26.15.72 से पुराने वर्जन. 
    iOS पर चलने वाला WhatsApp Business: 2.26.23.72 से पुराने वर्जन. 
    Mac डेस्कटॉप का वॉट्सऐप : 2.26.23.72 से पुराने वर्जन।
    विंडोज OS पर चलने वाले WhatsApp: 2.3000.1032164386.258709 से पुराने वर्जन. 

ये भी पढ़ें :  मप्र विधानसभा सत्र शुरू: इंदौर मौतों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हंगामे के बीच पेश होगा अनुपूरक बजट

CERT-In ने बचाव के लिए दी सलाह 
CERT-In ने सभी WhatsApp यूजर्स को संबंधित सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. WhatsApp को हमेशा लेटेस्ट अपडेट के साथ अप टू डेट रखें. ASUS के सॉफ्टवेयर में भी गंभीर खामियां हैं, जिसकी वजह से हैकर्स एडमिन कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *