Breaking
27 Nov 2026, Fri

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर

मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन एवं अभिशरण विभाग में संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में रिफार्म के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श कर जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों में धान संग्रहण के साथ बनाये उपार्जन केन्द्रों में संग्रहण और आवश्यकतानुसार उप संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर जयश्री जैन ने बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

मुख्य सचिव ने धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों में धान का सुरक्षित भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव  विकासशील ने समितियों में धान के भौतिक सत्यापन कर धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  गृह रक्षा विभाग को तकनीकी सक्षम एवं सशक्त बनाने पर जोर, मुख्य सचिव ने की विभागीय कार्य की समीक्षा

विकासशील ने सीएम हेल्प लाइन से शिकायतों के आसान एवं तेजी से निराकरण के लिए की जा रही नई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिशरण विभाग के सचिव  राहुल भगत ने कहा कि अब शिकायतकर्ता नागरिकों की संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद करने की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव मती निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव  रीना बाबा साहेब कंगाले, राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *