Breaking
27 Nov 2026, Fri

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर

बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती है। बच्चों को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी राह चुनने का अवसर देना परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़-जन-संवाद’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया।

बच्चों के अधिकारों पर हुआ संवाद

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों और इस प्रयास में समाज की भूमिका पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  उत्तर बस्तर कांकेर : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बच्चों के साथ विशेष जन-संवाद में बाल प्रहरियों ने बाल विवाह रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और अपने अनुभवों को साझा किया। बाल विवाह रोकने में साहसिक भूमिका निभाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मंत्री  राजवाड़े ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

गांव-गांव तक पहुंचेंगी जागरूकता गतिविधियां

मंत्री  राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 नवंबर 2024 को शुरू हुआ ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 10 मार्च 2024 को ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ शुरू किया गया था। गांव-गांव में जागरूकता गतिविधियों के साथ पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और समुदाय के सहयोग से बाल विवाह रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश मे बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही है रुक रुककर बारिश...कुछ दिनों से हो रही थी तापमान में बढ़ोतरी, जिलों में बारिश होने के आसार

मंत्री  राजवाड़े ने बताया कि बालोद जिले की 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त होने का प्रमाणपत्र दिया गया है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें भी बाल विवाह मुक्त घोषित की गई हैं। सूचना मिलने पर प्रदेश में 800 से अधिक बाल विवाह रुकवाए गए हैं। बच्चों की सहायता और सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सक्रिय रूप से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नोनी सुरक्षा योजना और महतारी वंदन योजना जैसी पहल बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं। बाल विवाह की सूचना मिलने पर उसे गंभीरता से लेना और रोकथाम में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वर्ष 2030 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य सामूहिक संकल्प और लगातार प्रयासों से हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने कड़ी मेहनत करें : राज्यपाल रमेन डेका

अतिथियों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव  शहला निगार ने छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह रोकथाम के कार्यों पर  ओम प्रकाश पाल ने विचार रखे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक  धनंजय टिंगल ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह उन्मूलन में आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विधायक  पुरंदर मिश्रा और  उद्धेश्वरी पैकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका वास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *