Breaking
27 Nov 2026, Fri

गिरफ्तारी के बाद भी बेखौफ बदमाश ‘चूहा’, पुलिस के सामने हंसते हुए दी जान से मारने की धमकी

 खंडवा

 शहर में व्यापारियों के बीच दहशत और हफ्ता वसूली की शिकायतों को लेकर चर्चा में आया बदमाश विनोद यादव उर्फ विनोद चूहा आखिरकार शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आया। पुलिस वाहन में बैठाए जाने के दौरान वह पुलिसकर्मियों के सामने ही एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देता रहा। उसकी हंसी और बेखौफ अंदाज ने एक बार फिर उसके दबंग रवैये को उजागर कर दिया।

ये भी पढ़ें :  मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जब विनोद को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा रही थी, तब वह हंसते हुए एक व्यक्ति को धमकी दे रहा था। वह कह रहा था कि जिस दिन उसकी हत्या होगी, उस दिन विनोद को नींद आएगी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इस तरह धमकी देना उसके बेखौफ व्यवहार को दर्शाता है।

व्यापारियों बंद रखी थी चौपाटी

उल्लेखनीय है कि विनोद चूहे की कथित दहशत और हफ्ता वसूली से शहर के कई व्यापारी परेशान थे। पिछले दिनों व्यापारियों ने एकजुट होकर कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विरोध जताने के लिए व्यापारियों ने चौपाटी भी बंद रखी थी। व्यापारियों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें :  पीएम-यूएसपी योजना की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अड़ीबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज

कोतवाली टीआइ प्रवीण आर्य ने बताया कि विनोद यादव के खिलाफ अड़ीबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि विनोद यादव की आपराधिक गतिविधियों और उसके खिलाफ मिली शिकायतों को देखते हुए जिला बदर करने का प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद व्यापारियों को उम्मीद है कि शहर में भय और अवैध वसूली के माहौल पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें :  बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *