Breaking
27 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था

रायपुर

छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव  विकासशील ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित डेटा प्रबंधन व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में सुदृढ़ डेटा गवर्नेंस प्रणाली और डेटा सेंटर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के डेटा का व्यवस्थित संधारण करना और केंद्र सरकार के साथ आवश्यक डेटा साझा करने की व्यवस्था बनाना है, जिससे नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्रांति की तैयारी, 500 करोड़ निवेश से बदलेगा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर

डीपीडीपी एक्ट, 2023 और नागरिक अधिकारों पर समीक्षा

बैठक में वर्ष 2027 तक डीपीडीपी एक्ट, 2023 के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें, नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, रखरखाव की जिम्मेदारी, डेटा फिड्यूशियरी व डेटा प्रोसेसर की भूमिका तथा केंद्र व राज्य के संबंधित विभागों की जवाबदेही है। नागरिकों को अपने डेटा की जानकारी प्राप्त करने, उसमें सुधार कराने, डेटा हटाने का अनुरोध करने, शिकायत दर्ज कराने, प्रतिनिधि नामित करने तथा दी गई सहमति वापस लेने के अधिकारों की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल और 24X7 निगरानी के निर्देश

मुख्य सचिव  विकासशील ने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय विभागों के एप्लीकेशन में नागरिकों की सहमति लेने के लिए एक सामान्य एवं केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सरल, सुरक्षित और स्वचालित हो तथा सभी एप्लीकेशन में सहमति प्रबंधन के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही, डेटा की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) के माध्यम से 24 घंटे सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  एलोवेरा आधारित पर्सनल केयर उत्पादों से पहचान बना रहा दुगली का वन धन विकास केंद्र

‘डिजिटल द्वार’ प्लेटफॉर्म और कार्यशाला का आयोजन

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के डेटा एक्सचेंज प्लेटफॉर्म ‘डिजिटल द्वार’ के प्रभावी उपयोग और विकास पर विशेष रूप से चर्चा हुई, जिसके जरिए विभिन्न शासकीय विभागों के बीच डेटा का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डीपीडीपी एक्ट और डिजिटल द्वार प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी देने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

 इस बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव  अंकित आनंद, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव  भुवनेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *