Breaking
28 Nov 2026, Sat

श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता

रायपुर

प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज श्रम विभाग की विभागीय बैठक लेकर जिलावार एवं योजनावार प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी व जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। श्रम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता दिखाएं और बेहतर प्रदर्शन करें।

महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने आगे कहा कि श्रमिकों के कल्याण व उनके हितों की रक्षा किस तरह से हो, इस पर अधिकारियों को विचार मंथन करने की आवश्यकता है और इसके लिए अधिकारी पूरी शिद्दत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने जिलों से आए श्रम अधिकारियों को पंजीयन के उपरांत पात्रतानुसार अधिकांश योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलाने तथा उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें :  रायपुर : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर ने रचा इतिहास, 8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कास्य पदक जीते

श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त  हिमशिखर गुप्ता ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी 33 जिले से आए श्रम अधिकारियों की योजनावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ई-केवायसी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, ऑनलाइन रैण्डम निरीक्षण, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतें एवं उनका निराकरण, बस्तर मुन्ने व नियद नेल्ला नार योजना 2.0 में विभागीय प्रगति, श्रम अन्न योजना के तहत संचालित केन्द्रों की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित बिंदुओं पर सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के तहत संचालित मिनीमाना महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी जिलावार तथा योजनावार समीक्षा की।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-फर्जी ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार, पेंशन होल्ड की धमकी सहित 20 दिनों में 50 लाख की ठगी

इसी तरह उन्होंने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत पंजीयन, वित्तीय लक्ष्य एवं प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों की जानकारी ली। इसके अलावा उपादान भुगतान अधिनियम-2012, बंधक श्रमिक पुनर्वास और बाल श्रमिक पुनर्वास नीति की प्रगति व समीक्षा की। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त द्वय  एसएल जांगड़े एवं मती सविता मिश्रा, प्रभारी संचालक औद्योगिक सुरक्षा  मनीष वास्तव सहित सहायक श्रमायुक्त, जिलों से आए श्रम पदाधिकारी और बीओसीडब्ल्यू व औद्योगिक सुरक्षा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *