Breaking
28 Nov 2026, Sat

खेलों में बेटियों का बढ़ता सामर्थ्य विकसित भारत की नई शक्ति का प्रतीक है, वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराएं बेटियां : मंत्री परमार

भोपाल 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान ने देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया संकल्प और अवसर दिया है। भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपनी प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य से हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। बालिका एवं महिला खिलाड़ी देश के लिए खेलने के संकल्प के साथ पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और वैश्विक खेल मंच पर भारत का परचम लहराएं। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने शनिवार को भोपाल के एलएनसीटी संस्थान के रायसेन रोड परिसर में अस्मिता रग्बी स्टेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कही।

मंत्री  परमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा के अंतर्गत रग्बी खेल को व्यापक प्रोत्साहन दिया गया है। अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी रग्बी सहित विभिन्न खेल विधाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए दी बधाई

मंत्री  परमार ने कहा कि भारत अपने पूर्वजों की समृद्ध ज्ञान परंपरा के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र और विधा में अग्रणी रहा है। विभिन्न कालखंडों में हमारी ज्ञान परंपरा को प्रभावित करने के प्रयास हुए, लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने भारत केंद्रित शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। हमारा संकल्प है कि शिक्षा, खेल, विज्ञान और अर्थव्यवस्था सहित प्रत्येक क्षेत्र में भारत पुनः विश्व का नेतृत्व करे।

मंत्री  परमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक शक्ति और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी इसी सामर्थ्यवान, आत्मविश्वासी और विकसित भारत की पहचान है। भारत की समृद्ध खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमारी युवा पीढ़ी देश को वैश्विक खेल जगत में अग्रणी स्थान दिलाएगी।

ये भी पढ़ें :  ताप विद्युत गृहों की ऊर्जा कुशलता से आयी ट्रिपिंग में कमी और घटी विद्युत उत्पादन लागत

तीन वर्षों में 3,498 बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत संचालित 'अस्मिता' कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों में बालिकाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, प्रतियोगिताओं के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय खेल महासंघों के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों में महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

भोपाल में आयोजित वर्तमान रग्बी स्टेट टूर्नामेंट में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की 21 बालिका टीमें भाग ले रही हैं। मध्यप्रदेश में अस्मिता प्रतियोगिताओं के प्रति बालिका एवं महिला खिलाड़ियों का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। वर्ष 2024-25 में आयोजित एक प्रतियोगिता में 49 टीमों की 459 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। वर्ष 2025-26 में पांच आयोजनों में 118 टीमों की 1,218 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, वर्ष 2026-27 में अब तक आयोजित आठ आयोजनों में 180 टीमों की 1,821 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस प्रकार पिछले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश की कुल 3,498 बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने अस्मिता प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल मैदान में उतरकर अपना दमखम दिखाया है। वर्ष 2026-27 के आयोजन अभी जारी हैं।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में बीबीए का एक छात्रा एयरगन की गोली लगने से घायल

कार्यक्रम में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष  राजेश सिंह कुशवाह, सचिव  अबरार अहमद शेख, एलएनसीटी के  अशोक राय तथा रग्बी इंडिया से आए पर्यवेक्षक  शत्रुजीत दलाई मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन  पंकज कुमार जैन ने किया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *