Breaking
28 Nov 2026, Sat

योगी सरकार ने एत्मादपुर के त्रिमूर्ति जैन मंदिर का कराया विकास

लखनऊ/आगरा

योगी सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दे रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से कराए गए इन कार्यों में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, सूचना पट्टों की स्थापना और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण शामिल है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय की आस्था, परंपरा और धार्मिक विरासत को समान आदर और सम्मान दे रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले एक समुदाय विशेष की भावनाओं को प्राथमिकता दी गई, जबकि जैन समाज सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक विरासत अपेक्षित उपेक्षा का शिकार रही। वर्तमान सरकार सभी समुदायों को समान महत्व देकर उनके धार्मिक स्थलों का विकास करा रही है।"

ये भी पढ़ें :  रायपुर : संघर्ष की मिट्टी से बनी सरिता की तक़दीर

मंदिर में निर्मित बहुउद्देशीय भवन से धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। सूचना पट्टों के माध्यम से मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। परिसर में हरियाली और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  CM साय आज पुलिस मुख्यालय में विभागीय बैठक, मंत्रालय, राजभवन में होंगे शामिल...रायपुर का करेंगे दौरा

12 पर्यटन परिपथों में शामिल है जैन परिपथ

दरअसल, उत्तर प्रदेश की जैन विरासत को पर्यटन से जोड़ने के लिए जैन सर्किट विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत चिह्नित 12 पर्यटन सर्किट में जैन सर्किट भी शामिल है। इसके अंतर्गत देवगढ़, हस्तिनापुर, वहेलना, कम्पिल, वाराणसी, फिरोजाबाद व हाथरस के जैन धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश में जैन धर्म से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को बेहतर पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election Results : चुनाव आयोग ने जारी किया छत्तीसगढ़ के पहले आधिकारिक रुझान

एत्मादपुर स्थित यह मंदिर भगवान ऋषभदेव यानी आदिनाथ और उनके पुत्रों भरत एवं बाहुबली से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण जैन समाज में विशेष महत्व रखता है। मंदिर का विकास न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी मजबूती देगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार जैन मंदिरों को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *