Breaking
28 Nov 2026, Sat

मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट एवं चोरी की वारदातों का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में लूट एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सतना, खंडवा, पन्ना एवं इंदौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में लूट एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों में करीब 16 लाख रुपये की नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित लूटी गई कार तथा स्कूटी बरामद की है।

सतना: चोरी के 5 प्रकरणों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार एवं 8 लाख के जेवरात बरामद

सतना जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की l आरोपियों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खैरा बगहा, कृष्णकुंज कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, अमौधा एवं रामपुर चौरासी सहित अन्य स्थानों तथा चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में 23 सालों में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के रूप में 15,345 करोड़ का नुकसान

खंडवा: किसान के 8 लाख रुपये चोरी करने वाले महाराष्ट्र के 2 आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

खंडवा जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने किसान के साथ हुई 8 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी मलकापुर से कपास बेचकर 8 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। खंडवा बस स्टैंड पर बाथरूम जाने के दौरान उन्होंने रुपये दीवार पर रख दिए, इसी बीच आरोपी रुपये चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के माध्यम से घटनास्थल के आसपास के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण 8 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है।

पन्‍ना: मड़ला घाटी में कट्टा अड़ाकर कार लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 घंटे में दो आरोपी पकड़े, लूटी गई कार बरामद

पन्ना जिले के मड़ला घाटी क्षेत्र में कट्टा अड़ाकर शिफ्ट डिजायर कार लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। झांसी से बागेश्वर धाम एवं मैहर घूमने के लिए किराये पर कार लेकर आए चार बदमाशों ने वापसी के दौरान चालक को कट्टा अड़ाकर एवं मारपीट कर कार, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग शुरू की । थाना शाहनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 4 घंटे के भीतर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें एक विधिविरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने लूटी गई शिफ्ट डिजायर कार एवं 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में गिरोह के मुख्य आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

ये भी पढ़ें :  महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

इंदौर: स्कूटी लूट का 24 घंटे से कम समय में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के बायपास सर्विस रोड पर हुई स्कूटी लूट की वारदात का थाना कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरियादी के सिर पर कड़े से वार कर उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व से 7 अपराध दर्ज होना भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें :  GeM पोर्टल गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों पर कार्रवाई; 7 बर्खास्त

बालाघाट: सूने मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 विधिविरुद्ध बालक अभिरक्षा में, सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी

बालाघाट जिले के थाना ग्रामीण नवेगांव पुलिस ने ग्राम कोसमी में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 2 विधिविरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पीएसटीएन डेटा एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान कर बालाघाट एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर से उन्हें पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चोरी के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की गुढ़ियारी पुलिस का भी सहयोग रहा।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी की वारदातों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी की नकदी एवं जेवरात की बरामदगी तथा लूटे गए वाहनों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *