Breaking
28 Nov 2026, Sat

राजस्थान में 456 किलोमीटर सड़कों का होगा आधुनिकीकरण, विश्व बैंक दे रहा आर्थिक मदद

जयपुर
 मुख्य सचिववी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में विश्व बैंक वित्तपोषित राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (RHMP) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों, अवार्डेड EPC एवं HAM पैकेज, प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं तथा फिजिबिलिटी स्टडी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से असेसमेंट रिपोर्ट एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति का विस्तृत आकलन करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्त विभाग को परियोजना की वित्तीय प्रगति की समुचित समीक्षा करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें।

ये भी पढ़ें :  सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हेल्थ एटीएम को मिल रहा मरीजों का साथ

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजानिक निर्माण विभागप्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य चयनित राज्य राजमार्गों का उन्नयन कर परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने, राजस्थान स्टेट हाईवेज अथॉरिटी की नेटवर्क प्रबंधन क्षमता सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पांच EPC पैकेजों में कुल 262.794 किलोमीटर लंबाई के सड़क कार्य शामिल हैं। वहीं, HAM मोड के तहत दो पैकेजों में चार सड़क मार्गों के कुल 193.805 किलोमीटर के कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अतिरिक्त पांच सड़क मार्गों की फिजिबिलिटी स्टडी की जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक द्वारा पोषित प्रथम चरण के 13 पूर्ण हुए कार्यो में 10 प्रतिशत के लक्ष्य के विरुद्ध 32 प्रतिशत समय की बचत हो रही ही।

ये भी पढ़ें :  AIIMS Bhopal की बड़ी उपलब्धि! गाइटर से पीड़ित बुजुर्ग महिला का सफल ऑपरेशन

उन्होंने जानकरी दी की राज्य में 44 सड़कों पर 81 टोल प्लाजा के माध्यम से टोल संग्रहण किया जा रहा है। वहीं, पांच राज्य राजमार्गों पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) लागू किया जा रहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 31 सड़कों के कुल 2020 किलोमीटर लंबाई के कार्य 3502 करोड़ से पूर्ण किए गए हैं। इसी प्रकार, विश्व बैंक सहायता से 27 सड़कों के 1858 किलोमीटर लंबाई के कार्य 6373 करोड़ की स्वीकृति से किये जा रहे हैं। इन कार्यों में से 16 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि छह का कार्य प्रगतिरत है तथा पांच सड़कें डीपीआर स्तर पर हैं। इन कार्यो पर 2534 करोड़ व्यय किए जा चुके है!

ये भी पढ़ें :  राजस्थान बजट 2026: युवाओं को 10 लाख का लोन, बीकानेर-जैसलमेर में नए सोलर पार्क, हर घर नल योजना

बैठक में प्रमुख शासन सचिव परिवहन विभागभवानी सिंह देथा, शासन सचिव वित्त (व्यय) डॉ. टीना सोनी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *