Breaking
29 Nov 2026, Sun

सवाईमाधोपुर के बौंली में बनेगी नई लैपर्ड सफारी, 20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

सवाईमाधोपुर
वन विभाग की ओर से हाल ही में करीब बीस करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भिजवाया है। हालांकि अभी तक उच्च स्तर से प्रस्ताव को हरी झण्डी नहीं मिली है। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही स्थानीय स्तर पर आगे के कार्य शुरू किए जाएंगे। वन अधिकारियों ने बताया कि बौंली के विजयगढ़ दुर्ग और उसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में आम तौर पर पैंथर का मूवमेंट देखने को मिलता है। ऐसे में अब वन विभाग की ओर से इस क्षेत्र को भी लैपर्ड सफारी स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद की जा रही है और सब कुछ योजना के अनुसार रहा ताे विभाग की ओर से जल्द ही यहां सफारी ट्रेल आदि बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  बारिश रुकी, अगले 6 दिन मौसम रहेगा साफ, तेज धूप से सावधान रहें

आबादी क्षेत्र में आने वाले पैंथर को किया जाएगा शिफ्ट
वन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की योजना रणथम्भौर के जंगल से निकलकर बार बार आबादी क्षेत्र का रुख करने वाले पैंथर को चिह्नित व ट्रेकुंलाइज कर बौंली में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पैंथरों के बार बार आबादी क्षेत्र में आने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

पांच से दस किमी तक होगी लैपर्ड सफारी
वन विभाग की योजना बौंली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके के कम से कम पांच से दस किमी के क्षेत्र में पर्यटकों के लिए लैपर्ड सफारी शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से जल्द ही उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त हाेने के बाद सफारी रूट और ट्रैक तैयार करने का काम शुरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  जयपुर की सड़कों पर उतरे रोबोटिक डॉग्स, देखकर लोग रह गए दंग! जानें इनका नाम और खासियतें

पर्यटन का नया विकल्प होगा तैयार
यदि बौंली क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लैपर्ड सफारी को शुरू किया जाता है तो एक ओर तो रणथम्भौर से पर्यटकों का दबाव कम होगा वहीं दूसरी ओर जिले में पर्यटन का एक नया विकल्प भी विकसित होगा और रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा। साथ ही बौंली में भी होटल और पर्यटन इण्ड्रस्ट्री विकसित हो सकेगी।

ये भी पढ़ें :  संभल में एक्शन की तैयारी: मस्जिद के पास कब्रिस्तान पर कब्जा करने वालों का डाटा तैयार

इनका कहना है… विभाग की ओर से बौंली में लैपर्ड सफारी शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भिजवाया है। उच्च स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    मानस सिंह, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधेापुर।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *