दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के नागरिकों से एक अपील की है और दो सबसे जरूरी नंबर के बारे में बताया है. उन्होंने महिला सुरक्षा और इमरजेंसी सहायता के लिए दो जरूरी हेल्पलाइन नंबर मोबाइल में सेव करने की अपील की है।
उन्होंने पोस्ट में कहा कि दो नंबर बता रही हैं, जिसको सिर्फ याद नहीं करना है बल्कि रट्ट लेना है. उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 को फोन में सेव करने के साथ-साथ परिवार के साथ लोगों के साथ भी शेयर करने को कहा है।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 181 नंबर के बारे में बताया है, जो महिला हेल्पलाइन नंबर है. यह नंबर महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए है. महिलाएं 181 नंबर पर जरूरत पड़ने पर संपर्क करके मदद मांग सकते हैं. महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में यह हेल्पलाइन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इमरजेंसी में 112 नंबर पर करें कॉल
सीएम ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 को याद करने की सलाह दी है. 112 देश का आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर है. इस नंबर को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस, फायर और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
सीएम रेखा गुप्ता ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से अपील की है कि वे इन दोनों नंबरों को सिर्फ अपने फोन तक सीमित न रखें, बल्कि परिवार के सदस्यों और परिचितों के साथ शेयर करने की सलाह दी गई है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com